• Monday, 09 June 2025
शादी करने के लिए कहने पर प्रेमिका को प्रेमी ने पुल के नीचे फेंका

शादी करने के लिए कहने पर प्रेमिका को प्रेमी ने पुल के नीचे फेंका

stmarysbarbigha.edu.in/

शेखपुरा

शेखपुरा जिले के बरबीघा के एक गांव का यह मामला है । एक लड़की पटना में यौन शोषण की शिकार हो गई। लड़की के साथ यौन शोषण के बाद शादी करने के लिए कहने पर बेगूसराय के युवक ने पुल के नीचे फेंक दिया। जिसमें लड़की गंभीर रूप से जख्मी हो गई।

DSKSITI - Large

जख्मी लड़की को शेखपुरा के सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। इस संबंध में मिली सूचना में बताया गया है कि लड़की पटना के गोला रोड में रहकर पढ़ाई करती थी। इसी दौरान पटना गोला रोड में ही बेगुसराय का सुमित कंप्यूटर का दुकान चलाता था। दोनों में प्रेम संबंध हो गया। इसी बीच लड़की का यौन शोषण 6 साल तक होता रहा। लड़की के शादी के लिए कहने पर विवाद हो गया और लड़के ने लड़की को पुल के नीचे फेंक दिया। जिसमें वह घायल हो गयी। बाद में लड़के के जीजा ने लड़की को घर पर लाकर छोड़ दिया गया। लड़की बरबीघा के एक गांव की बताई जा रही है। इस पूरे मामले में प्राथमिकी दर्ज कराने की प्रक्रिया की जा रही है। लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज किया गया है उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From