 
                        
        GOOD NEWS: कार्तिक पूर्णिमा पर भगवान विष्णु ने लिया था मत्स्य अवतार, मंदिरों में हो रही पूजा
 
            
                GOOD NEWS: कार्तिक पूर्णिमा पर भगवान विष्णु ने लिया था मत्स्य अवतार, मंदिरों में हो रही पूजा
न्यूज़ डेस्क
कार्तिक पूर्णिमा के महत्व को लेकर जन जन में आस्था है। इस दिन सुबह में स्नान करने के बाद मंदिरों में पूजा अर्चना और दान पुण्य किया जाता है। कार्तिक पूर्णिमा को लेकर जगह-जगह आस्थावान लोगों के द्वारा गंगा स्नान और मंदिर के तालाब में स्नान करने के बाद मंदिर में पूजा अर्चना की जा रही है। विभिन्न जगहों पर कार्तिक पूर्णिमा मेला जैसा माहौल है और पूजा-अर्चना के लिए लोगों की भीड़ जुटी हुई है। भगवान विष्णु की पूजा अर्चना का इस दिन खासा महत्व है और आस्थावान श्रद्धालुओं के द्वारा    पूजा-अर्चना श्रद्धा के साथ की जाती है।
भगवान विष्णु ने लिया था मत्स्य अवतार
कार्तिक पूर्णिमा के दिन है भगवान विष्णु के मत्स्य अवतार लेने की बात धार्मिक ग्रंथों में हैं और इसी दिन भगवान शिव के द्वारा त्रिपुरासुर नामक राक्षस का वध भी किया गया था। भगवान शिव के द्वारा कार्तिक पूर्णिमा को त्रिपुरासुर के वध किए जाने को लेकर कार्तिक पूर्णिमा को त्रिपुरारी पूर्णिमा भी कहा जाता है। वहीं मत्स्य अवतार को लेकर भगवान विष्णु की खास पूजा-अर्चना इस दिन की जाती है। गंगा स्नान किया जाता है। विष्णु के मंदिरों में पूजा अर्चना करने वालों की भारी भीड़ देखी जा रही है।

कार्तिक पूर्णिमा प्रधान का महत्व
कार्तिक पूर्णिमा  का महत्व है। इस दिन गंगा स्नान करने के बाद अस्पतालों में स्नान कर मंदिर में पूजा करने के बाद दान पुण्य किया जाता है । फल, अनाज, वस्त्र, गुड़ आदि का दान श्रद्धावान लोगों के द्वारा परंपरागत रूप से की जाती है।  2021 में कार्तिक पूर्णिमा को लेकर शुभ मुहूर्त 18 नवंबर के रात्रि 12:01 से 19 नवंबर के दोपहर 2:28 तक माना गया है।
                                                        
                                
                                     
                                
                                
                                                विष्णुधाम में लगा हुआ है मेला
शेखपुरा जिले के बरबीघा के सामस विष्णु धाम में कार्तिक पूर्णिमा पर मेला का आयोजन है। यहां श्रद्धावान लोगों के द्वारा तालाब में स्नान करने के बाद भगवान विष्णु की मंदिर में पूजा अर्चना की जा रही है। श्रद्धालुओं के द्वारा पूजा अर्चना को लेकर सुबह से मंदिरों में लोगों को देखा जा रहा है। इसी तरह कार्तिक पूर्णिमा स्नान को लेकर एक दिन पहले ही लोग गंगा स्नान करने के लिए बेगूसराय सिमरिया, मोकामा, बाढ़ के उमानाथ इत्यादि स्थानों पर प्रस्थान कर गए हैं । बरबीघा के सूर्य मंदिर घाट पर भी मेला देखा जा रहा है। स्नान करने वालों की भीड़ है। मालती पोखर सूर्य मंदिर घाट, तेउस सूर्य मंदिर घाट पर श्रद्धालुओं के द्वारा स्नान एवं पूजा दान किया जा रहा है।
इस खबर को अपनों के बीच यहां से शेयर करें
 
            
            
                                    
                 
            
            
                                    
                 
            
            
                                    
                 
            
            Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!

 
                                                                                                                                            