• Monday, 09 February 2026
दिखने लगा कोरोना का भय, लॉकडाउन में सड़कें सुनसान, जागरूक हुए लोग

दिखने लगा कोरोना का भय, लॉकडाउन में सड़कें सुनसान, जागरूक हुए लोग

Vikas

शेखपुरा

शेखपुरा जिले में कोरोना की वजह से लोगों में जागरूकता दिखाई दे रही है और लॉक डाउन का पालन लोग करते हुए दिखाई दे रहे हैं। प्रशासनिक पदाधिकारियों को भी इसमें कम परेशानी उठानी पड़ रही है।

DSKSITI - Large

लोगों के सजगता से इस महामारी में लड़ने से अधिकारियों को राहत मिल रही है। शुक्रवार को जिला मुख्यालय के सड़कों पर बहुत कम भीड़ भाड़ दिखाई दिए और लोग अपने घरों में ही रहे । जबकि अनावश्यक रूप से दुकानों के खोलने के बात सामने नहीं आई।

इसी तरह का नजारा बरबीघा बाजार में भी देखने को मिला और अनावश्यक रूप से सड़कों पर घूमने वालों की भीड़ कम रही और पुलिस पदाधिकारियों को कम मशक्कत करनी पड़ी। बरबीघा थाना अध्यक्ष विनोद झा ने बताया कि इस लॉकडाउन में लोगों की सक्रियता कम दिख रही है और अनावश्यक रूप से लोग नहीं निकल रहे हैं। इस वजह से इस महामारी में प्रशासनिक पदाधिकारियों को लड़ने में सहूलियत हो रही है और जागरूकता से ही यह सब संभव होगा।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From