निरंकारी संस्था के स्थानीय संचालक पर फर्जी जमीन रजिस्ट्री का आरोप
निरंकारी संस्था के स्थानीय संचालक पर फर्जी जमीन रजिस्ट्री का आरोप
शेखपुरा:
शेखपुरा जिले में निरंकारी संस्था के स्थानीय संचालक पर एक बुजुर्ग व्यक्ति से फर्जी तरीके से अधिक जमीन रजिस्ट्री कराने का गंभीर आरोप लगाया गया है। इस मामले में परिवार के सदस्यों ने शनिवार को जिलाधिकारी को आवेदन दिया है।
बरैयाबिगहा निवासी दयानंद पासवान ने बताया कि निरंकारी संस्था के स्थानीय संचालक मुखी अवधेश पासवान, अरुण महतो और सेवा दल के कृष्णा साव ने धोखे में डालकर अधिक जमीन लिखा लिया।
बताया कि मूल रूप से संस्था को तीन कट्ठा जमीन दान करना चाहते थे, लेकिन संचालकों ने चालाकी से 11 कट्ठा जमीन संस्था के नाम करा ली।
दयानंद पासवान के पुत्र दिनेश पासवान ने कहा कि उनके पिता को ठगी का शिकार बनाया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि निरंकारी संस्था से जुड़े लोगों ने धोखाधड़ी से जमीन हड़पने का प्रयास किया है। उन्होंने जिला प्रशासन से मामले की तुरंत जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
वहीं, इस मामले में निरंकारी संस्था से जुड़े कुछ लोगों ने भी संस्था को सूचित किया है कि स्थानीय संचालक अवधेश पासवान के द्वारा फर्जी तरीके से जमीन रजिस्ट्री कराई गई है। संस्था के अधिकारियों ने इस मामले की जांच की मांग की है। वहीं संस्था के लोगों ने बातया कि वे स्वेछा से जमीन दिए हैं।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!