
Live : देखिये कैसे छत पे रायफल लहराया और चैलेंज करके गोली मार दी…दुस्साहस का लाइव वीडियो

बरबीघा (शेखपुरा)
छत पे रायफल लेकर लहराने और गोली चलाने की यह वीडियो दुस्साहस और कानून व्यवस्था की हकीकत है। चैलेंज करके गोली मारना । और घर चढ़ने नहीं देने की धमकी। यह सब हुआ है जयरामपुर थाना के बेल्दरिया गांव में।
क्या है पूरा मामला
जयरामपुर थाना के तोयबीघा-बेलदरिया गांव में शौचालय तोड़े जाने का विरोध करने पर चाचा ने भतीजे को गोली मार दी।
घायल युवक अजीत कुमार ने बताया कि अपने घर पर उनके द्वारा सरकारी पैसे से एक शौचालय बनाया गया था। चाचा ने उसे तोड़ दी।
दोबारा आकर शौचालय निर्माण शुरू किया तो उनके चाचा संजय पासवान, गजबदन पासवान इत्यादि लोग राइफल लेकर छत पर से गोली चलाने लगे। जान मारने का चैलेंज करते है। जिसका हम लोगों ने वीडियोग्राफी किया है। गोली राइफल से नहीं चली तो बाद में देसी कट्टा से गोली मार दी। संयोग से गोली पैर में लगी।

घायल अवस्था में रेफरल अस्पताल आया तो प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर किया गया।
वही संबंध में पूछे जाने पर पुलिस अधीक्षक दयाशंकर ने बताया कि घटना के संबंध में पुलिस को सूचना दी गई है पुलिस के द्वारा प्राथमिकी दर्ज कर छापेमारी की जा रही है।
इस खबर को अपनों के बीच यहां से शेयर करें




Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!