• Sunday, 12 April 2026
युवक की हत्या करके लाश को कॉलेज के छत पर शौचालय में छुपाया

युवक की हत्या करके लाश को कॉलेज के छत पर शौचालय में छुपाया

Vikas

युवक की हत्या करके लाश को कॉलेज के छत पर शौचालय में छुपाया 

 

शेखपुरा

 

 सदर प्रखंड के मेहुस थाना क्षेत्र अंतर्गत लापता एक युवक की लाश गांव के ही सुंदर सिंह कॉलेज से बरामद की गई। लाश तीन मंजिल के भवन के छत पर बने शौचालय से बरामद किया गया । लाश सड़े गले अवस्था में पुलिस ने बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया ।

 

आशंका का व्यक्त की जाती है कि अपराधियों ने युवक की हत्या करके लाश को शौचालय में छुपा दिया। इस संबंध में मिले सूचना में बताया गया कि मेहुस गांव निवासी अवधेश कुमार के 20 वर्षीय पुत्र धीरज कुमार 1 जून से लापता था। पिता के द्वारा लापता होने की सूचना स्थानीय थाना में दे दी गई थी । खोजबीन हो रही थी। वही शुक्रवार को लाश से बदबू निकलने पर कॉलेज के लोगों ने छत पर छानबीन की तो वहां लाश मिली। पुलिस को सूचना देने के बाद पुलिस ने लाश बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like