• Friday, 17 April 2026
अभी-अभी: एक बाइक पर सवार थे चार युवक, दो कि ऐसे हुई मौत

अभी-अभी: एक बाइक पर सवार थे चार युवक, दो कि ऐसे हुई मौत

Vikas

अभी-अभी: एक बाइक पर सवार थे चार युवक, दो कि ऐसे हुई मौत

 

शेखपुरा 

 

शेखपुरा में रफ्तार का कहर देखने को मिला। इस रफ्तार के कहर में एक बाइक सवार चार युवकों में दो युवकों की जान चली गई। दो गंभीर है। दोनों बाइक सवार युवकों की जान बाइक के पेड़ में टकरा जाने से हुए हादसे में चली गई।

 

 इस संबंध में मिली जानकारी में बताया गया कि शेखपुरा सिकंदरा रोड में बसंत गांव और अंदौली गांव के बीच तेज रफ्तार बाइक सवार ने एक पेड़ में टक्कर मार दी। इस वजह से चारो घायल हो गए।

 

चारो घायल को पुलिस ने स्थानीय अस्पताल लाया। वहां से सदर अस्पताल भेजा गया। जहां चिकित्सकों ने दो को मृत घोषित कर दिया।

 

सभी बाइक पर सवार जमुई के चंद्रदीप थाना के नागोडीह से शेखपुरा आ रहे थे। 

DSKSITI - Large

 

चंद्रदीप थाना के दीन नगर निवासी राजा कुमार तथा शेखपुरा नगर के इंदाय निवासी गोलू कुमार की मौत हुई है।

 

अरियरी थाना के पनहर गांव का रौशन कुमार तथा साजिद नागोडीह घायल है।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From