• Saturday, 20 April 2024
प्रमुख चुनाव में जदयू का चला तिलिस्म राजद चारों खाने चित

प्रमुख चुनाव में जदयू का चला तिलिस्म राजद चारों खाने चित

DSKSITI - Small

प्रमुख चुनाव में जदयू का चला तिलिस्म राजद चारों खाने चित

बरबीघा /चेवाड़ा

मंगलवार को जिले के 2 प्रखंडों में प्रखंड प्रमुख और उप प्रमुख का चुनाव संपन्न हुआ। दोनों प्रखंडों के प्रमुख और उप प्रमुख के चुनाव में जदयू का तिलिस्म चला और राजद समर्थित प्रत्याशी की खेमे बंदी नाकाम हुई। बरबीघा में जहां जदयू के निवर्तमान विधायक सुदर्शन कुमार अपने समर्थित प्रत्याशियों के जीत को निर्विरोध रूप से सुनिश्चित किया तो चेवाड़ा में जदयू के पूर्व विधायक रणधीर कुमार सोनी का तिलिस्म चला और यहां राष्ट्रीय जनता दल के विधायक खेमे को हार का सामना करना पड़ा। यहां भी निर्विरोध चुनाव परिणाम सामने आया।

बरबीघा में विनोद राम प्रमुख, धीरज कुमार उपप्रमुख

बरबीघा में प्रमुख और उप प्रमुख के चुनाव परिणाम चौंकाने वाला नहीं रहा। पूर्व से ही इसके अनुमान लगाए जा रहे थे। यहां त्रिशूलधारी सिंह के खेमे को हार का सामना करना पड़ा। सुदर्शन खेमा अपने समर्थक को जिताने में कामयाब रहे। हालांकि प्रमुख और उपप्रमुख के चुनाव में कई तरह के कयास भी लगाए जा रहे थे। उपप्रमुख को लेकर परिणाम चौंकाने वाला रहा। कुटोत पंचायत के विनोद राम को प्रमुख एवं निवर्तमान उपप्रमुख धीरज कुमार पांक पंचायत को निर्वाचित किया गया।

दोनों निर्विरोध चुने गए है। हालांकि पूर्व प्रमुख सुदो राम को पराजित करने वाले भाजपा नेता राकेश कुमार के बारे में उप प्रमुख बनने के कयास लगाए जा रहे थे लेकिन परिणाम सामने नहीं आया।

इंदु देवी बनी चेवाड़ा प्रमुख

चेवाड़ा में इंदु देवी प्रमुख बनी। पूर्व विधायक रणधीर कुमार सोनी सहित एकरामा पंचायत के राजेश कुमार, चकन्द्रा पंचायत के रवि सिंह इत्यादि की गोलबंदी कामयाब रही। जदयू खेमे की गोलबंदी की वजह से राजद विधायक विजय सम्राट के रिश्तेदार के प्रमुख बनाने की गोलबंदी नाकाम रही। यहां भी निर्विरोध चुनाव परिणाम सामने आया।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

st marry school

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like