
इस्लाम धर्म से जुड़े धार्मिक क्विज का हुआ आयोजन, कुरान से पूछे सवाल..

शेखपुरा।
अहियापुर- बंग्लापर धार्मिक क्विज का आयोजन किया गया। इस्लामिक धर्म के बारीकी लोगो तक पहुंचने को लेकर यह आयोजन हरेक साल किया जाता है।
इस आयोजन में कुरान और हदीस की जानकरी दी। इस्लाम धर्म के नामी जानकर लोगो से प्रश्न कर रहे थे। साथ ही वहाँ उपस्थित लोगों के पूछे गए सवालो का जबाव भी दे रहे थे।
शेखपुरा सोसाईटी आफ सोशल सर्विसेस के तत्वाधान में यह आयोजन किया गया था।
आयोजक फैयाज हाशमी और एयाज हाशमी ने इस आयोजन को लेकर पहले से तैयारी कर रखी थी। लोगो के बीच इस्लाम धर्म के बातो की जानकारी के लिए इससे सम्बन्धी गलतफहमी को दूर करने के लिए इस प्रकार का आयोजन मददगार साबित हो रहा है।
इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए थे। समारोह में बेहतर प्रश्न के उत्तर देने को लेकर करीब तैयब, हाफिज वरिश, हाफिज सादिर, हाफिज सरफराज, मो आरम हुसैन, मो शकील अहमद सहित 30 सफल प्रतिभागियों को नगद इनाम भी दिया गया।
इस आयोजन में शामिल लोगो को इस्लाम की कई भ्रांतियों को दूर करने का प्रयास किया गया। इस्लाम के प्रेम और भाईचारा के पैगाम के सम्बन्धी महत्वपूर्ण तथ्यों की जानकरी दी गयी।

पुरस्कार वितरण समारोह में शमबिल हैदर , मुंशी रजा,आलम हुसैन,हाफिज सरफराज, शकील अहमद ,संजय कुमार,फैयाज हाशमी सहित अन्य मौजूद थे।
इस खबर को अपनों के बीच यहां से शेयर करें




Tags
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!