शेखपुरा में अत्याधुनिक "मुस्कान पैथोलॉजी लैब" का उद्घाटन, रक्त जांच में मिलेगी सुविधा
शेखपुरा में अत्याधुनिक "मुस्कान पैथोलॉजी लैब" का उद्घाटन, रक्त जांच में मिलेगी सुविधा
शेखपुरा।
गुरुवार को शेखपुरा शहर के जखराज स्थान में "मुस्कान पैथोलॉजी" नामक अत्याधुनिक पैथोलॉजी लैब का विधिवत उद्घाटन समारोहपूर्वक आयोजन किया गया। इस अवसर पर शेखपुरा के पूर्व सिविल सर्जन डॉ. एम.पी. सिंह और मुंगेर के पूर्व सिविल सर्जन डॉ. के. पुरूषोत्तम ने संयुक्त रूप से फीता काटकर लैब का उद्घाटन किया।
समारोह में रोटरी क्लब ऑफ शेखपुरा सेंट्रल के अध्यक्ष प्रिंस पीजे, सचिव संजय कुमार, आर.डी. कॉलेज की प्राध्यापक प्रो. नवलता, रोटरी के पूर्व सचिव महेंद्र कुमार आर्य, पत्रकार यूनियन के जिला महासचिव नवीन कुमार, रोटेरियन शंभू मंडल समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
लैब संचालक सत्येंद्र कुमार ने अतिथियों को अंगवस्त्र व पौधा भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. एम.पी. सिंह ने कहा कि इस अत्याधुनिक लैब के शुरू होने से अब शेखपुरा, लखीसराय और आसपास के जिलों के लोगों को रक्त संबंधी विशेष जांच के लिए पटना या अन्य बड़े शहरों में नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि इस लैब में महज 15 मिनट में रक्त की 66 तरह की जांच संभव है, जिसमें करीब 15 लाख रुपये की जर्मन तकनीक से युक्त मशीन लगाई गई है।
डॉ. के. पुरूषोत्तम ने इसे शेखपुरा का पहला पूर्ण सुविधा युक्त लैब बताया, जहां हर तरह के रक्त परीक्षण की सुविधा उपलब्ध है।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!