• Monday, 09 June 2025
शेखपुरा में चिमनी भट्ठा संचालक ने नाबालिग मजदूर किशोरी से किया दुष्कर्म

शेखपुरा में चिमनी भट्ठा संचालक ने नाबालिग मजदूर किशोरी से किया दुष्कर्म

stmarysbarbigha.edu.in/

शेखपुरा में चिमनी भट्ठा संचालक ने नाबालिग मजदूर किशोरी से किया दुष्कर्म

 

बरबीघा

 

ईंट बनाने वाले भट्ठा पर अपनी मां के साथ रहने वाली एक  मजदूर किशोरी के साथ चिमनी संचालक के द्वारा ही दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया । इस घटना को लेकर शेखपुरा के महिला थाना में प्राथमिकी कराई गई है। यह प्राथमिकी किशोरी की माता के द्वारा दर्ज कराई गई है। घटना बरबीघा  थाना क्षेत्र के दयानकचक गांव का के पास संचालित भट्ठा से जुड़ा है। जबकि आरोपी चिमनी संचालक किशनपुर गांव का रहने वाला बताया गया है

 

 इस मामले में शेखपुरा महिला थाना में प्राथमिकी की गई है। दर्ज प्राथमिकी में नाबालिक युवती के माता ने किशनपुर गांव निवासी शैलेंद्र कुमार उर्फ गुड्डू कुमार  पर युवती के साथ रेप का आरोप लगाया है। 

 

DSKSITI - Large

 महिला थाना प्रभारी अनामिका कुमारी ने बताया की युवती के माता के बयान पर प्राथमिकी की गई है। शैलेंद्र महतो उर्फ गुड्डू महतो को आरोपी बनाया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। युवती भट्ठा चिमनी पर काम करती थी।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From