• Saturday, 20 April 2024
दिनदहाड़े गोली मारने वाले लल्लू यादव पुलिस के कब्जे में 

दिनदहाड़े गोली मारने वाले लल्लू यादव पुलिस के कब्जे में 

DSKSITI - Small
शेखोपुरसराय, शेखपुरा
शेखपुरा जिले के शेखोपुरसराय थाना क्षेत्र के कबीरपुरा गांव हत्या, गोलीबारी, मारपीट के लिए कुख्यात रहा है। पिछले कुछ सालों में आपसी रंजिश में कई बार गोलीबारी हुई है और कई लोगों की हत्या हो चुकी है। इसी मामले में दिनदहाड़े गोली मारने के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
इसकी जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि लल्लू कुमार यादव को पुलिस ने गुरुवार की रात्रि में कबीरपूरा गांव से ही गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर छापेमारी की और उसको घर से ही गिरफ्तार किया गया। मारपीट गोलीबारी के मामले में 2019 से ही वह वांछित था और फरार चल रहा था। शेखोपुरसराय थाना क्षेत्र सहित फतुहा थाना क्षेत्र में भी मारपीट, गोलीबारी का मामला उसके विरुद्ध दर्ज था।

क्या था मामला क्यों हुई थी गोलीबारी

DSKSITI - Large

कबीरपुरा गांव में  अक्सर गोलीबारी होती रहती है। आपसी रंजीश में पुराना विवाद है। इसी बीच 1 मई 2019 को दोपहर में उदय यादव के पुत्र श्याम सुंदर यादव को लल्लू यादव सहित पांच लोगों ने घेराबंदी कर  गोली मार दी। इसमें उसे पेट में गोली लगी थी। इसी मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से वह फरार था। उसे पुलिस ने घेराबंदी करते हुए गिरफ्तार कर लिया।
new

SRL

adarsh school

st marry school

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like