• Monday, 09 June 2025
केंद्र और राज्य की सरकार हर मोर्चे पे असफल-हम

केंद्र और राज्य की सरकार हर मोर्चे पे असफल-हम

stmarysbarbigha.edu.in/

शेखपूरा

हिंदुस्तान अवामी मोर्चा सेकुलर ने केंद्र और राज्य में एनडीए के नेतृत्व वाली सरकार की कड़ी आलोचना की है। पार्टी ने दोनों सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताया है। आगामी लोक सभा चुनाव में एनडीए की सरकार का जाना तय है। केंद्र और राज्य में महागठबंधन की सरकार बनेगी। पार्टी द्वारा रविवार को सरकार पर करारा प्रहार करने के लिए एक प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया गया था। प्रेस कांफ्रेंस में पार्टी के प्रदेश महासचिव सुरेश प्रसाद, जिला अध्यक्ष मो मुफीज इमाम, कोषाध्यक्ष उपेन्द्र प्रसाद, पार्टी नेता वशिष्ठ यादव, चन्द्र भूषण पाण्डेय आदि भी मौजूद थे।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि किसान की हालत सुधरने का नाम नहीं ले रही है। कृषि यंत्र सहित अन्य कारखाने में बनने बाले सामानों की कीमत असमान छू रही है। राज्य में विधि व्यवस्था भगवान भरोसे है। हत्या, अपहरण, रेप, बैंक लुट आदि का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। सरकार का इस पर लगाम लगाने के लिए कोई कदम कारगर नहीं हो रहे है। राज्य में शराब बंदी पूरी तरह असफल हो गया है। शराब बंदी ढकोसला बन कर रह गया है। देश और राज्य की बिगडती स्थिति को देखकर जनता ने अब मन बना लिया है। आगामी लोक सभा चुनाव में देश और राज्य की जनता एनडीए की सरकार को उखड फेंकेंगी।

जनता अब इनके हाथो एक बार फिर से ठगाने को कतई तैयार नहीं है। हम के स्थानीय नेताओ ने पत्रकारों को बताया कि पार्टी के राष्ट्रिय अध्यक्ष जीतन राम मांझी के नेतृत्व में पार्टी का जनाधार पूरे प्रदेश में बढ़ा है। लोग इस पार्टी को बड़े ही आशा से देख रहे है।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

hum

Comment / Reply From

You May Also Like