• Sunday, 08 February 2026
रोलिंग तोड़ कर गिरा हाईवा, चालक जख्मी

रोलिंग तोड़ कर गिरा हाईवा, चालक जख्मी

Vikas

रोलिंग तोड़ कर गिरा हाईवा, चालक जख्मी

शेखपुरा

शेखपुरा बरबीघा रोड में रातोईया नदी के पास पुल तोड़कर हाईवा नीचे जाकर गिर गया। जिसमें चालक जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों के सहयोग से चालक को दरवाजा तोड़कर निकाला गया।

इस संबंध में मिली सूचना में बताया गया है कि पत्थर लादे हाईवा तेज रफ्तार में जा रहा था तभी संतुलन बिगड़ जाने की वजह से रातोईया नदी के पास पुल को तोड़ते हुए हाईवा गड्ढे में जाकर गिरा। जिसके बाद चालक जख्मी हुआ और वह हाईवा में ही फंसा रहा। लोगों के दौड़ने के बाद दरवाजा तोड़कर चालक को निकाला गया । स्थानीय स्तर पर डॉक्टर के पास इलाज के लिए भर्ती कराया गया । हाईवा नगर के गिरहिंडा का बताया जा रहा है।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From