• Saturday, 15 February 2025
मटोखर दह में मकर संक्रांति महोत्सव का भव्य आयोजन

मटोखर दह में मकर संक्रांति महोत्सव का भव्य आयोजन

stmarysbarbigha.edu.in/

मटोखर दह में मकर संक्रांति महोत्सव का भव्य आयोजन

 

शेखपुरा: 

 

मटोखर दह में मकर संक्रांति महोत्सव का आयोजन बड़े धूमधाम से किया गया, जिसका उद्घाटन उप विकास आयुक्त संजय कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर जिला कला संस्कृति एवं युवा विभाग के पदाधिकारी ने सभी वरीय पदाधिकारियों को जल-जीवन-हरियाली के प्रतीक के रूप में पौधा और मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया।

उप विकास आयुक्त ने अपने संबोधन में कहा कि बिहार सरकार के कला संस्कृति एवं युवा विभाग द्वारा आयोजित इस प्रकार के आयोजन स्थानीय कलाकारों की प्रतिभा को निखारने और उनके सर्वांगीण विकास में मील का पत्थर साबित होंगे। उन्होंने गगरी पंचायत के गुन्हेशा ग्राम निवासी कृष्णा दीदी द्वारा लगाए गए तंजौर पेंटिंग स्टॉल का निरीक्षण कर उनके कार्य की सराहना की।

 

प्रतियोगिताओं में दिखा उत्साह

 

महोत्सव में पतंग, रंगोली और मेंहदी प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। पतंग प्रतियोगिता में डायट के विवेक कुमार प्रथम, भोला कुमार द्वितीय और शेखपुरा सेंट्रल स्कूल के राजीव कुमार तृतीय स्थान पर रहे। रंगोली प्रतियोगिता में डायट की छात्रा मुस्कान भारती और सिमरन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि जबाहर नवोदय विद्यालय द्वितीय और आईसीडीएस की आंगनबाड़ी सेविकाएं तृतीय स्थान पर रहीं। मेंहदी प्रतियोगिता में जबाहर नवोदय विद्यालय की छात्रा प्रथम, संत कोलम्बस की छात्रा द्वितीय और भी1 डांस की छात्रा तृतीय स्थान पर रहीं।

 

सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन

DSKSITI - Large

 

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिव्यांगना राज की राग विहाग में प्रस्तुति और पाठक सर के ओडिसी नृत्य ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। नृत्य प्रतियोगिता में भी डांस क्रियू को प्रथम, खिलता बचपन विद्यालय को द्वितीय और प्रेम प्यारी पुरैना मिडिल स्कूल को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।

 

इस अवसर पर जिला पंचायत राज पदाधिकारी, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी समेत अन्य वरीय अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में आम जनता उपस्थित रही। मंच संचालन शिक्षक गणनायक मिश्र ने किया।

 

(रिपोर्ट: शेखपुरा संवाददाता)

new

SRL

adarsh school

st marry school

Share News with your Friends

Comment / Reply From