बाइक सवार युवक को गोतिया ने इसलिए मारी गोली
बाइक सवार युवक को गोतिया ने इसलिए मारी गोली
शेखपुरा
शेखपुरा में बुधवार की रात्रि में गोतिया के द्वारा एक युवक को गोली मारने का मामला सामने आया । देर रात्रि हुई इस घटना में घायल युवा को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह घटना नगर के हसनगंज रेलवे गुमटी के पास हुई है।
घटना में कसर थाना के धर्मपुर गांव निवासी शंभू रावत के पुत्र राजेश रावत को पैर में गोली लगी है। युवक खतरे से बाहर बताई जा रहा है। इस मामले में गोतिया पिंटू रावत सहित अन्य के विरुद्ध थाना में आवेदन दिया गया है।

इस संबंध में सदर अस्पताल में इलाज कर रहा युवक राजेश रावत ने बताया कि शेखपुरा हसनगंज गुमटी के पास उसका नाम लेकर किसी ने पुकारा। उसने बाइक को धीमा किया तो पैर में गोली मार कर बाइक सवार दो युवक भाग निकले।
वह बगल के एक ढाबा में किसी तरह पहुंचा जहां वह बेहोश हो गया। ढाबा संचालक के द्वारा अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। बाद में परिवार वालों को सूचना दी गई। सदर अस्पताल में इलाज के बाद सुबह में युवक की स्थिति ठीक है। इस संबंध में युवक ने बताया कि गोतिया से चार बीघा जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। उसके केवला के जमीन पर भी गोतिया का दावा है और इसके लिए पांच मुकदमा पहले से भी चल रहा है। इसमें स्थानीय टाउन थाना में आवेदन दिया
गया है।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!