• Saturday, 11 April 2026
Good News: शेखपुरा नगर परिषद ने लोगों की प्यास बुझाने की यह अच्छी पहल

Good News: शेखपुरा नगर परिषद ने लोगों की प्यास बुझाने की यह अच्छी पहल

Vikas

Good News: शेखपुरा नगर परिषद ने लोगों की प्यास बुझाने की यह अच्छी पहल

 

शेखपुरा 

 

शेखपुरा नगर परिषद के द्वारा भीषण गर्मी में लोगों की प्यास बुझाने के लिए अच्छी पहल की है । इस पहल को लेकर शेखपुरा नगर परिषद क्षेत्र के 4 सबसे व्यस्त चौक चौराहे पर लोगों के प्यास बुझाने के लिए घड़ा में पानी रखकर पहल की गई है। वहां एक कर्मचारी की भी तैनाती की गई है। घड़े में पानी रखकर प्यास बुझाने के लिए प्याऊ लगाया गया है।

 

 

 प्याऊ के पास लोगों के भीड़ भी देखी जा रही है और लोग अपनी प्यास बुझा रहे हैं। शेखपुरा नगर परिषद में पानी की समस्या रहती है। पहाड़ी क्षेत्र होने की वजह से लोग काफी परेशान रहते हैं  । ऐसे में नगर परिषद के द्वारा नगर के चांदनी चौक, दल्लू चौक, गिरीहिंडा चौक और मेहुस मोड़ पर प्याऊ लगाए गए है।

 

 

 सभी जगह कर्मी भी लगाए गए हैं जो लोगों को पीने की पानी उपलब्ध कराते हैं। कार्यपालक पदाधिकारी जनार्दन वर्मा ने बताया कि पीने की पानी को लेकर यह पहल की गई है। 

DSKSITI - Large

 

बताया कि नगर में पानी की आपूर्ति करने वाले नलकूप को सुचारु रुप से चलाने की व्यवस्था भी की जा रही है।। कई जगहों पर मोटर बदले जा रहे और उच्च क्षमता के मोटर लगाए जा रहे हैं।

 

 बताया कि नगर क्षेत्र में पानी का भूजल स्तर काफी नीचे जा रहा है। इससे काफी परेशानी हो रही है। कई नलकूप ठीक से पानी की आपूर्ति नहीं कर रहे हैं । इसलिए लोगों को पीने की पानी की परेशानी हो रही है । जिसे दूर करने में नगर परिषद सक्रिय है। बता दें कि शेखपुरा नगर परिषद में पानी को लेकर लोगों के द्वारा सड़क जाम भी किया गया था।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like