• Wednesday, 15 April 2026
जमानत पर आया हत्या अभियुक्त तो जमकर हुई गोलीबारी, एक घायल

जमानत पर आया हत्या अभियुक्त तो जमकर हुई गोलीबारी, एक घायल

Vikas

शेखपुरा।

कोरमा थाना क्षेत्र के मुरारपुर गांव में जमानत पर छूटकर हत्या अभियुक्त के आने पर बवाल हो गया। दूसरे पक्ष के लोग हत्या अभियुक्त को गांव में नहीं रहने देने पर अड़ गए और जमकर गोलीबारी हुई।

एक पटना रेफर

पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले को संभालने में जुट गई है। घटना में एक व्यक्ति के घायल होने की सूचना है जिसे गंभीर अवस्था में पटना रेफर किया गया है।

इस संबंध में कोरमा थाना अध्यक्ष ने बताया कि संतोष राम की हत्या हुई थी जिसमें 2 लोगों को जमानत हुई। गुल्ली राम और रंजन राम जमानत पर रिहा होकर आने के बाद उसे गांव में नहीं रहने देने पर विवाद हुआ इसी में मारपीट और गोलीबारी हुई।

घटना की जानकारी देते हुए पुलिस कप्तान दयाशंकर ने बताया कि मारपीट और गोलीबारी की सूचना है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले को संभाल लिया है।

बता दें कि इस खूनी रंजिश के पीछे देसी अवैध शराब के निर्माण पर वर्चस्व की बात भी कही जाती है। कथित रूप से बताया जाता है कि देशी शराब निर्माण के धंधे पर वर्चस्व को लेकर दो गुटों में बराबर मारपीट और गोलीबारी होती रही है और इसी का परिणाम हत्या भी हुआ है और आज फिर इसी को लेकर गोलीबारी हुई।।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From

You May Also Like