• Wednesday, 25 February 2026
विश्व पर्यावरण दिवस: गांव गांव महिलाओं ने लगाए पौधे

विश्व पर्यावरण दिवस: गांव गांव महिलाओं ने लगाए पौधे

Vikas
शेखपुरा।
विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर जिले की जीविका दीदियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। गरीबी उन्मूलन और आर्थिक एवं सामाजिक उत्थान हेतु कर्तव्यबद्ध जीविका परियोजना अब पर्यावरण संरक्षण की दिशा में जन जागरूकता कर एक नई उपलब्धियों को हासिल करने में प्रयासरत है।शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जीविका शेखपुरा की दीदियों ने अनेकों प्रकार के वृक्ष – पौधे लगाएं।

इस अवसर पर डीपीएम अनीशा ने बताया कि, जिले के स्वयं सहायता समूहों, ग्राम संगठनों एवं संकुल स्तरीय संघों की दीदियों के साथ-साथ मास्क निर्माण में लगी दीदियों ने भी आज पर्यावरण दिवस के मौके पर पेड़-पौधे लगाने में अपनी भूमिका निभाई। आने वाली पीढ़ियों के लिए जीविका दीदियां अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रही हैं और पर्यावरण दिवस के साथ-साथ सरकार के जल जीवन हरियाली जैसे अभियान में भी हाथ बंटा रही हैं।इसके साथ-साथ वन विभाग के साथ सामंजस्य करते हुए जीविका दीदियां सामाजिक वानिकी का भी काम कर रही हैं और ग्राम संगठनों के माध्यम से सड़कों के किनारे वृक्षारोपण का भी कार्य प्रस्तावित है।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From

You May Also Like