• Monday, 29 April 2024
गणपति बप्पा मोरिया: गणेश उत्सव के चारों तरफ है धूम

गणपति बप्पा मोरिया: गणेश उत्सव के चारों तरफ है धूम

DSKSITI - Small

गणपति बप्पा मोरिया: गणेश उत्सव के चारों तरफ है धूम 

 

शेखपुरा

 

शेखपुरा में गणेश उत्सव की चारों तरफ धूम है। गणपति बप्पा मोरिया के जयकारे गूंज रहे हैं । गणेश उत्सव की तैयारी में बुधवार को भगवान गणेश की प्रतिमा पंडालो में स्थापित की गई। पूजा अर्चना की गई। बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार 3 दिनों तक गणेश उत्सव का आयोजन होगा। विभिन्न पूजा पंडालों के द्वारा पूजन हवन की तैयारी की गई है। बड़ी संख्या में शाम से ही श्रद्धालु भगवान गणेश के दर्शन को पहुंच रहे हैं। वहीं इसका समापन शुक्रवार को होगा।

 

 

शेखपुरा नगर परिषद में कई जगह पंडाल की स्थापना

 

 

 शेखपुरा नगर परिषद में कई जगह पंडालों की स्थापना कर भगवान गणेश की पूजा अर्चना की जा रही है। भगवान गणेश की पूजा अर्चना को लेकर शहर के खांडपर मोहल्ला, लालबाग इत्यादि जगहों पर भगवान गणेश की प्रतिमा पंडाल में स्थापित की गई है। शाम में विधिवत प्रतिमा स्थापना के बाद श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचने लगे। शहर के अन्य जगहों पर भी भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई है।

 

 

DSKSITI - Large

बरबीघा में भी कई पंडालों में भगवान गणेश विराजमान 

 

शेखपुरा जिले के बरबीघा नगर परिषद क्षेत्र में भी कई जगहों पर भगवान गणेश विराजमान हैं। पूजा पंडालों में भगवान गणेश की स्थापना की गई है । बरबीघा नगर के झंडा चौक पर बुढ़वा गणेश जी की प्रतिमा स्थापित की गई है और पूजा अर्चना की गई वहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान गणेश की आरती देखने पहुंचे। बरबीघा के मोहल्लापर, पुरानीशहर इत्यादि जगहों पर भी भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर रहे हैं।

 

 

शुक्रवार को भगवान गणेश की प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा भगवान गणेश का यह पूजन उत्सव तीन दिनों तक चलता है। शुक्रवार को बरबीघा में भगवान गणेश के पूजन उत्सव में प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा निकालने की तैयारी है।

new

SRL

adarsh school

st marry school

Share News with your Friends

Comment / Reply From