• Monday, 09 June 2025
गजब: रक्त दान कर जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह का जन्मदिन मनाया

गजब: रक्त दान कर जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह का जन्मदिन मनाया

stmarysbarbigha.edu.in/

गजब: रक्त दान कर जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह का जन्मदिन मनाया

 

शेखपुरा

 

 

शेखपुरा में जदयू के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के जन्मदिन को अलग अंदाज में मनाया। गुरुवार को इसको लेकर कैंप लगाया गया। इस कैंप में रक्तदान किया गया। मौके के जदयू तकनीकी प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव प्रेम गुप्ता सहित अन्य ने रक्तदान किया।

 

 

प्रेम गुप्ता ने बताया कि जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह पक्के समाजवादी है। समाजवाद को मजबूत करने के साथ साथ पार्टी को भी मजबूत करने में वे लगातार प्रयास करते है। इससे पार्टी मजबूत हुई है। कार्यकर्ताओं के हौसले बुलंद है। 

 

इस मौके पे पार्टीके युवा नेता राहुल कुमार भी उपस्थित थे।  कहा कि ललन सिंह के जन्मदिन को लेकर यह सराहनीय पहल है। शेखपुरा सदर अस्पताल में रक्त की कमी है। इससे मरीजों की जान भी चली जाती है। वैसे में राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्म दिन को सेवा भाव से मनाने को लेकर यह सराहनीय पहल की गई है। 

 

मौके पे कई लोगों ने रक्तदान किया। उधर, राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिन पर बड़ी संख्या में लोगों ने जन्मदिन की बधाई दी है। सोशल मीडिया पर ललन सिंह को बधाई देने वालों का ताता लगा हुआ है।

DSKSITI - Large

 

 

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष जन्मदिन मनाया

 

उधर, जदयू अध्यक्ष ललन सिंह का जन्म दिन पार्टी को जिला इकाई ने धूमधाम से मनाया। स्टेशन रोड स्थित कार्यालय में जिलाध्यक्ष रणधीर कुमार सोनी के नेतृत्व में समारोह का आयोजन हुआ। मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता शम्भु यादव, अलोक मुखिया, साकेत सिंह सहित अन्य ने केक काटकर धूमधाम से जन्मदिन मनाया।

 

 इस अवसर पर जदयू अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार चंद्रवंशी, व्यावसायिक  प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष राहुल कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From