
मिशन हरियाली के द्वारा निःशुल्क घूम घूम कर बांटे जाते हैं निशुल्क पौधे

मिशन हरियाली के द्वारा निःशुल्क घूम घूम कर बांटे जाते हैं निशुल्क पौधे
बरबीघा
मिशन हरियाली नूरसराय नालंदा जिला के नूरसराय से संचालित हो रहा है। समाजसेवियों के द्वारा इसमें प्रत्येक वर्ष लाखों पौधों का वितरण निशुल्क किया जाता है। इसमें अपनी गाड़ी पर लोग पौधे लेकर निकलते हैं और किसी भी शहर अथवा गांव में जाकर निशुल्क पौधे वितरित करते हैं। ऐसा लोगों में पर्यावरण के प्रति संरक्षण के साथ-साथ पौधारोपण में लोगों की भूमिका को लेकर किया जाता है। इस वजह से मिशन हरियाली नूरसराय पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है इसी कड़ी में।
बुधवार को बरबीघा के महावीर चौक और उच्च विद्यालय के पास नालंदा के मिशन हरियाली के द्वारा 650 पौधे बांटे गए। इस दौरान पौधे लेने के लिए लोगों में आपाधापी रही। 650 पौधों में अमरूद कटहल और महोगनी के पौधे थे । इस दौरान बरबीघा के आदर्श विद्या भारती के प्राचार्य संजीव कुमार, विनय प्रकाश, पुतुल सिंह, दीपक कुमार इत्यादि की भी उपस्थिति रही।

जानकारी देते हुए पुतुल कुमार ने बताया कि मिशन हरियाली नूरसराय के द्वारा लाखों पौधे निशुल्क ही वितरित किए जाते हैं। कई सालों से यह अभियान चल रहा है। इसका उद्देश्य सामाजिक कार्यकर्ताओं के सहयोग से पर्यावरण संरक्षण है। निश्चित रूप से पौधे देकर लोगों को पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया जाता है। पौधा देने से पहले सभी को संकल्प भी लेना होता है।




Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!