• Friday, 26 April 2024
युवक को गोली मारने मामले में निवर्तमान मुखिया सहित पांच नामजद

युवक को गोली मारने मामले में निवर्तमान मुखिया सहित पांच नामजद

DSKSITI - Small

युवक को गोली मारने मामले में निवर्तमान मुखिया सहित पांच नामजद

शेखपुरा

शेखपुरा सदर प्रखंड के मेहूस पंचायत में निवर्तमान मुखिया चितरंजन कुमार उनके शिक्षक भाई निरंजन कुमार एवं विपिन कुमार उर्फ हरिया को गोली मारने के मामले में नामजद अभियुक्त बनाया गया है। इसके साथ दो अन्य लोगों को भी नामजद किया गया है।

इस मामले की जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष विनोद झा ने बताया कि गोलीबारी के मामले में घायल युवक बबलू कुमार के भाई गोपाल कुमार ने पुलिस को प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है। जिसमें आरोप लगाया है कि उसका भाई घर के आगे दरवाजा पर बैठा हुआ था तभी सभी लोग जुट कर आए और उसके भाई को गोली मारी। जो पेट में लगी है।

इस मामले में निवर्तमान मुखिया चितरंजन कुमार को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। साथ ही साथ उनके शिक्षक भाई निरंजन कुमार को भी नामजद किया गया है। जबकि एक युवक विपिन कुमार हरिया के साथ साथ दो अन्य लोगों को नामजद किया गया है। पुलिस के द्वारा दो अन्य लोगों के नाम को भी गुप्त रखा गया है। बता दें कि मंगलवार की देर शाम गांव में जीत के जश्न के जुलूस में एक पूर्व मुखिया के समर्थक के द्वारा जीते गए मुखिया के समर्थक बबलू कुमार को पेट में गोली मार दी गई थी। पेट में गोली लगने से युवक गंभीर हो गया था। जिसे आनन-फानन में पटना ले जाया गया। पटना के निजी अस्पताल में युवक के पेट से गोली निकाली गई है। चिकित्सकों के द्वारा युवक को खतरे से बाहर बताया गया है।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

st marry school

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like