• Monday, 29 April 2024
पहाड़ पर लगाई आग, अधिकारी रहे परेशान, पर्यावरण को नुकसान

पहाड़ पर लगाई आग, अधिकारी रहे परेशान, पर्यावरण को नुकसान

DSKSITI - Small

पहाड़ पर लगाई आग, अधिकारी रहे परेशान, पर्यावरण को नुकसान

 

शेखपुरा

 

शेखपुरा में पहाड़ पर आग लगा देने की घटना प्रत्येक साल गर्मी के महीने में घटती है। कुछ साल पहले इसी तरह पहाड़ पर आग लगा देने की घटना से कुछ लोगों की जान चली गई थी । शरारती तत्वों के द्वारा पहाड़ के झाड़ियां में आग लगा देने की घटना को अंजाम दिया जाता है।

 इससे पहाड़ी क्षेत्र में लगे हुए पेड़ पौधे खत्म हो जाते हैं। शेखपुरा के गिरिहिंडा पहाड़, अहियापुर पहाड़ी क्षेत्र में आग लगने की घटना घाटी।

 

 पहाड़ी क्षेत्र के झाड़ियां और सूखे पत्तों में आग लगा देने की घटना की वजह से प्रशासन को भी परेशान होना पड़ा। अधिकारियों और लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया।

DSKSITI - Large

 

आग लगने  सूचना मिलते ही अपर समाहर्ता शेखपुरा की नेतृत्व में अनुमंडल पदाधिकारी राहुल सिन्हा, जिला गोपीनय पदाधिकारी , जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी , प्रखंड विकास पदाधिकारी,शेखपुरा तथा नगर कार्यपालक पदाधिकारी,शेखपुरा द्वारा घटनास्थल  पर पहुंचकर आग पर काबू पाया गया। मौके पर ही अग्निशमन एवं फॉरेस्ट रेंजर के टीम तथा अन्य स्थानीय लोगों के सहयोग भी आग पर काबू पाने में लिया गया । इस घटना में किसी भी  प्रकार की जान माल की क्षति नहीं हुई है

new

SRL

adarsh school

st marry school

Share News with your Friends

Comment / Reply From