• Wednesday, 25 February 2026
झोलाछाप डॉक्टर के ऑपरेशन मामले में दर्ज हो गया FIR

झोलाछाप डॉक्टर के ऑपरेशन मामले में दर्ज हो गया FIR

Vikas
शेखपुरा
  • जांच रिपोर्ट वरीय उप समाहर्ता डॉक्टर अर्चना कुमारी के द्वारा
  • अन्य प्रखंडों में भी इस तरह की कार्रवाई से हड़कंप
शेखपुरा डीएम इनायत खान के सख्त निर्देश पर झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। बरबीघा थाना में अस्पताल प्रभारी के द्वारा f.i.r. दर्ज करवाया गया है। इस संबंध में  थानाध्यक्ष ने बताया कि बरबीघा के नारायणपुर में मोहल्ले में संचालित भवानी किलनिक, परसोबीघा में संचालित महादेव नर्सिंग होम तथा सिनेमा हॉल के पास अंजीरा नर्सिंग होम के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

कार्रवाई से हड़कंप

DSKSITI - Large

जिला अधिकारी के द्वारा शनिवार को ही प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश निर्गत कर दिया गया था । रविवार को अस्पताल के प्रभारी फैसल अरशद के द्वारा प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है। बता दें कि इन जगहों पर अवैध रूप से झोलाछाप डॉक्टरों के द्वारा गंभीर बीमारियों का ऑपरेशन कर दिया जाता है। जिसकी खबर प्रकाशित होने पर जिलाधिकारी ने संज्ञान लिया है और यह कार्रवाई की है । इसकी जांच में यह बात सही पाया गया है। जांच रिपोर्ट वरीय उप समाहर्ता डॉक्टर अर्चना कुमारी के द्वारा सबमिट किया गया था। जिस पर यह कार्रवाई जिलाधिकारी ने की है। अन्य प्रखंडों में भी इस तरह की कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है।
new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like