• Thursday, 12 March 2026
शेखपुरा में नियम तोड़ने वाले वाहनों से 2 करोड़ 40 लाख का जुर्माना वसूल

शेखपुरा में नियम तोड़ने वाले वाहनों से 2 करोड़ 40 लाख का जुर्माना वसूल

Vikas

शेखपुरा में नियम तोड़ने वाले वाहनों से 2 करोड़ 40 लाख का जुर्माना वसूल 

शेखपुरा

शेखपुरा में नियम तोड़ने वाले वाहनों से इस वर्ष 2 करोड़ 40 लाख रुपए की राशि जुर्माना के रूप में वसूल किए गए । यह जुर्माना की राशि विभिन्न माध्यमों से वसूले गए। जिसमें हेलमेट नहीं लगाना, कार में सीट बेल्ट नहीं लगाना , अधिक गति में गाड़ी चलाना और ओवरलोडिंग इत्यादि का मामला शामिल है।वहीं 2 करोड़ 40 लाख रुपए के जुर्माना वसूली के बाद अभियान को और तेज करने का निर्देश दिया गया । दरअसल इस बात की जानकारी सोमवार को शेखपुरा के यातायात थाना का निरीक्षण करने पहुंचे मुंगेर प्रक्षेत्र के डीआईजी राकेश कुमार ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया। उन्होंने कहा कि शेखपुरा में ई रिक्शा का चालन नाबालिग के द्वारा किया जा रहा है। जिस पर अंकुश लगाने के लिए कड़ाई से निर्देश दिए गए हैं । वहीं शेखपुरा जिले में कई ब्लैक स्पॉट चिन्हित किए गए हैं जहां लगातार दुर्घटनाएं होती है। साथ ही चिन्हित स्थलों के आसपास विशेष निगरानी के भी निर्देश दिए गए। यातायात थाना के निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक बलीराम चौधरी यातायात थाना के थाना अध्यक्ष सदा शिव साहा भी उपस्थित रहे।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like