बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र घोषित करने के लिए सड़क पर उतरे किसान
बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र घोषित करने के लिए सड़क पर उतरे किसान
शेखपुरा
जिले के घाटकुसुंभा प्रखंड को जल जमाव का क्षेत्र बिहार सरकार और जिला प्रशासन के द्वारा माना जाता है, जबकि इस क्षेत्र के बगल में लखीसराय के बड़हिया का क्षेत्र बाढ़ से प्रभावित क्षेत्र माना जाता है। पिछले दिनों बिहार सरकार ने बगल के जिले के किसानों को बाढ़ से सहायता राशि दी जबकि इस जिले के लोग इससे वंचित रह गए। इसको लेकर यहां के लोगों में आक्रोश है। 
इसी सवाल को लेकर जिला मुख्यालय शेखपुरा के तीन मुहानी पर प्रखंड के बाढ़ पीड़ित किसानों के द्वारा धरना दिया गया। इसी धारणा के बाद शाम में रोड को भी जाम कर दिया गया । समाहरणालय रोड को जाम किया गया और नारेबाजी की गई ।
मौके पर किसानों में आक्रोश भी देखा गया। किसानों ने कहा कि जब पड़ोस के जिला में बाढ़ घोषित है तो इस नदी के जल से उनका गांव भी डूबता है, खेत भी डूबता है तो इधर जल जमाव क्यों माना जाता है ?
बता दें कि जिले के घाटकुसुंभा प्रखंड को जल जमाव का क्षेत्र माना जाता है। इसे बाढ़ ग्रसित क्षेत्र मानने को लेकर लगातार आंदोलन हो रहे हैं । प्रखंड मुख्यालय में पहले हस्ताक्षर अभियान चलाया गया , अब इस मुद्दा को लेकर जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन भी शुरू हो गया है।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!