• Friday, 29 May 2026
व्यापारी के हाथ औने-पौने दाम पर धान बेचने को किसान मजबूर

व्यापारी के हाथ औने-पौने दाम पर धान बेचने को किसान मजबूर

Vikas

शेखपुरा
किसान आंदोलन दिल्ली में प्रमुख मुद्दा है परंतु बिहार में इसका कोई असर नहीं। किसानों के खेत में धान बेकार पड़ा हुआ है। उसे कोई खरीदने वाला नहीं है । सरकार के द्वारा कीमत निर्धारित किया गया है परंतु खरीदने के व्यवस्था इतनी लचर हैं कि अभी तक खरीद शुरू नहीं हुई है। 23 नवंबर से ही सरकारी आदेश पर धान खरीद होना था परंतु 1 सप्ताह बाद भी कहीं भी धान की खरीद शुरू नहीं हुई है । 1888 की जगह 1200 रुपये प्रति क्विंटल किसान धान बेचने को मजबूर है।

परेशान किसान, व्यापारी मालामाल

शेखपुरा जिले में व्यपारी के हाथों औने पौने दाम पर धान बेचने को किसान मजदूर है। यह मजबूरी सहकारिता विभाग के द्वारा धान की खरीद अभी तक शुरू नहीं किए जाने की वजह से हैM पैक्स अध्यक्षों के द्वारा धान की खरीद नहीं शुरू की गई है। धान खरीद किए जाने को लेकर शेखपुरा जिला में अभी तक टारगेट ही निर्धारित नहीं किया गया है। जब तक शेखपुरा जिला में कितना धान खरीद होना है इसका टारगेट निर्धारित नहीं किया जाता तब तक धान की खरीद शुरू नहीं होगी।

DSKSITI - Large

शेखपुरा जिले में धान की फसल पककर तैयार है और हार्वेस्टर मशीन से उसे काट भी लिया गया है और धान बिक्री के लिए खेतों में रखा हुआ है। कई जगह किसानों का धान खुले खेत में रखे हुए हैं परंतु व्यापारी भी लेने के लिए नहीं आ रहे हो यह है।

किसानों को धान बेचने में मशक्कत करनी पड़ रही है। वैसे में व्यापारी कम कीमत पर धान खरीदने के लिए किसान को मजबूर कर रहे हैं और किसान मजबूरी में धान को कम कीमत पर बेच रहे हैं । सहकारिता विभाग बिहार सरकार के द्वारा अच्छी क्वालिटी की धान की कीमत 1888 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है परंतु व्यापारी से ₹1100 से लेकर ₹1200 प्रति क्विंटल खरीद रहे हैं। बाद में बताया जाता है कि व्यापारी के माध्यम से पैक्स अध्यक्ष गोलमोल करके धान खरीद लेंगे और किसानों को भारी नुकसान होगा। हालांकि जिलाधिकारी के द्वारा इस पर सख्ती बरती गई थी परंतु इसका असर सहकारिता विभाग पर देखने को नहीं मिला। जिला सहकारिता पदाधिकारी की मानें तो जब तक जिला में टारगेट निर्धारित नहीं होगा तब तक धान की खरीद नहीं होगी। इस सप्ताह में धान की खरीद शुरू नहीं होने का अनुमान बताए जा रहा है। जिससे किसानों को भारी क्षति होने की बात सामने आ रही है।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From