फर्जी UPSC मामला: गिरफ्तारी के बाद थाने से ही मिली जमानत
फर्जी UPSC मामला: गिरफ्तारी के बाद थाने से ही मिली जमानत
शेखपुरा:
जिले में चर्चित फर्जी UPSC रिजल्ट मामले में अब एक नया मोड़ सामने आया है। सोमवार को पुलिस ने जिस युवक की गिरफ्तारी का दावा किया था, उसे थाने से ही जमानत मिलने के बाद पूरे घटनाक्रम पर चर्चाओं का बाजार गर्म है।
आरोपी रंजीत कुमार यादव वही युवक है, जिसने खुद को UPSC परीक्षा में 440वीं रैंक प्राप्त करने वाला अभ्यर्थी बताकर इलाके में सनसनी फैला दी थी।
जानकारी के अनुसार, पुलिस ने रंजीत कुमार यादव को हिरासत में लेकर मीडिया के सामने पेश किया और उसका वीडियो भी जारी किया गया। लेकिन बाद में यह बात सामने आई कि उसे थाने से ही जमानत दे दी गई और वह घर चला गया।
इस घटना के बाद लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
माहुली थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव निवासी रंजीत कुमार यादव ने हाल ही में जारी यूपीएससी परीक्षा परिणाम में खुद को सफल बताते हुए 440वीं रैंक आने का दावा किया था। इस खबर के फैलते ही इलाके में उसे कई जगहों पर सम्मानित किया गया था। पूर्व विधायक, स्थानीय मुखिया और पुलिस अधिकारियों ने भी उसे बधाई दी थी। बाद में जब लोगों ने परिणाम की जांच की तो पता चला कि यह दावा पूरी तरह फर्जी था और असली अभ्यर्थी कोई अन्य है।
मामला सामने आने के बाद पुलिस ने उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार करने का दावा किया। हालांकि अब यह स्पष्ट किया गया है कि आरोपी पर लगी धाराएं जमानतीय थीं। इसी कारण उसे विधिवत गिरफ्तार करने के बाद थाने से ही जमानत देकर छोड़ दिया गया।
इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने नियमानुसार कार्रवाई की है और आरोपी के खिलाफ केस दर्ज की गईं । जो धारा लगा वे जमानतीय थे, इसलिए जमानत दिया गया है।
गौरतलब है कि यह मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था और देश भर में चर्चा का विषय बन गया था।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!