• Friday, 06 March 2026
बालाजी विद्या निकेतन ने पहले ही प्रयास में सैनिक स्कूल में दिलाई सफलता

बालाजी विद्या निकेतन ने पहले ही प्रयास में सैनिक स्कूल में दिलाई सफलता

Vikas

बालाजी विद्या निकेतन ने पहले ही प्रयास में सैनिक स्कूल में दिलाई सफलता

बरबीघा, शेखपुरा 

सैनिक स्कूल में बच्चों का नामांकन होना अभिभावक के लिए पहली प्राथमिकता होती है । ऐसे में एक नव स्थापित विद्यालय ने अपने पहले ही वर्ष में पहले बैच से दो विद्यार्थियों को सैनिक स्कूल में नामांकन के लिए परीक्षा में बैठाया और दोनों विद्यार्थियों में परीक्षा में सफलता प्राप्त कर ली। यह विद्यालय बरबीघा के परसोबीघा मोड़ के आगे नव स्थापित विद्यालय बालाजी विद्या निकेतन है। 

जानकारी देते हुए निदेशक सचिन कुमार और प्राचार्य रोहित कुमार ने बताया कि विद्यालय की स्थापना ही इसी उद्देश्य की गई थी ताकि बच्चों को सैनिक स्कूल, नेतरहाट, नवोदय इत्यादि महत्वपूर्ण विद्यालयों में प्रवेश के लिए तैयारी कराना है। इसी तैयारी में पहले वर्ष दो बच्चों को परीक्षा में बैठाया गया था । दोनों बच्चों ने सफलता प्राप्त करके विद्यालय के लिए गौरव बढ़ाने का काम किया है । उन्होंने बताया कि पहले ही कोशिश में नालंदा के बिहार शरीफ के बैगनाबाद निवासी सुनील कुमार के पुत्र सोनू कुमार ने तथा नालंदा के ही सरमेरा थाना के सोनडीहा निवासी मुरारी चौहान के पुत्र किशन कुमार ने सफलता प्राप्त की है। सफलता प्राप्त करने के बाद दोनों विद्यार्थियों को विद्यालय में सम्मानित भी किया गया।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like