बिजली एवं अतिक्रमण मामलों में अधिकारियों से स्पष्टीकरण
बिजली एवं अतिक्रमण मामलों में अधिकारियों से स्पष्टीकरण
शेखपुरा
जिला पदाधिकारी आरिफ अहसन की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित मंथन सभागार में आयोजित “जनता के दरबार” कार्यक्रम में प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के दौरान प्रशासन ने कार्य में लापरवाही करने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया।
कार्यक्रम में कुल 36 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें बिजली आपूर्ति में गड़बड़ी, मीटर बदलने, चापाकल मरम्मत, अतिक्रमण, जमीन विवाद, वृद्धा पेंशन सहित विभिन्न समस्याएँ शामिल थीं। इन समस्याओं की समीक्षा करते हुए जिला पदाधिकारी ने पाया कि कुछ मामलों में संबंधित विभागों की तरफ से विलंब और लापरवाही की शिकायतें हैं।
इसी संदर्भ में उन्होंने बिजली आपूर्ति में लापरवाही करने वाले कार्यपालक अभियंता से स्पष्टीकरण माँगने का निर्देश दिया। साथ ही जबरदस्ती जमीन कब्जा करने के मामले में घाटकुसुम्भा अंचलाधिकारी से जवाब तलब किया गया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और जनता की समस्याओं को प्राथमिकता देकर समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।
जिला पदाधिकारी ने सभी विभागों को निर्देश दिया कि लंबित आवेदनों की सही तरीके से जाँच कर समय पर उचित कार्रवाई करें। उन्होंने आम लोगों की शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए कहा कि प्रशासन जनता की समस्याओं को लेकर प्रतिबद्ध है और किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस दौरान अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त, सिविल सर्जन, भू-अर्जन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार उपसमाहर्ता, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी-सह-जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!