• Sunday, 08 June 2025
जिलाधिकारी के सख्ती के बाद भी नहीं सुधर रहे हैं गुरु जी, भारी अनियमितता।

जिलाधिकारी के सख्ती के बाद भी नहीं सुधर रहे हैं गुरु जी, भारी अनियमितता।

stmarysbarbigha.edu.in/

जिलाधिकारी के सख्ती के बाद भी नहीं सुधर रहे हैं गुरु जी, भारी अनियमितता।

शेखपुरा
शेखपुरा के जिलाधिकारी सावन कुमार के द्वारा स्कूलों की व्यवस्था सुधारने को लेकर लगातार सक्रियता दिखाई जा रही है। इसी को लेकर स्कूल का वे औचक निरीक्षण खुद कर रहे हैं और चेतावनी कार्रवाई, वेतन कटौती सारी कार्रवाई होती है। परंतु स्कूल के गुरूजी सुधार नहीं रहे हैं। ऐसा ही एक मामला फिर से बुधवार को सामने आया।
बुधवार को कई चिन्हित पंचायतों में पदाधिकारियों को भेजकर जांच कराने का काम प्रत्येक सप्ताह किया जाता है। इसी दौरान जिले के कई पंचायतों में अधिकारियों के जांच के लिए भेजा गया। जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को अधिकारियों के द्वारा सुपुर्द किया जाएगा। इसमें तेउस पंचायत, कोसरा पंचायत, बेलाव पंचायत, वरुणा पंचायत इत्यादि जगहों पर अधिकारी गए हैं। जबकि जिलाधिकारी खुद शेखोपुरसराय के ओनामा पंचायत गए तो भारी अनियमितता देखने को मिली।
जिलाधिकारी के औचक निरीक्षण में आंगनबाड़ी में अनियमितता सामने आई । डेढ़ महीने से पोशाक की राशि आंगनबाड़ी सेविका अपने खाते में जमा रखे हुए हैं और पोशाक राशि   नहीं दिया गया। इस मामले पर संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने महिला पर्यवेक्षक से स्पष्टीकरण पूछा है। जबकि मध्य विद्यालय ओनामा में भी गड़बड़ी पायी गयी। मात्र 20 बच्चों की उपस्थिति जिलाधिकारी ने पाया और प्रधानाध्यापक राजेंद्र प्रसाद खुद गायब मिले। मध्याह्न भोजन में भी गुणवत्ता का अभाव मिला। जिलाधिकारी ने वेतन की कटौती करते हुए प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण मांगा है।
DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From