• Thursday, 14 May 2026
पर्यावरण दिवस : एक वोट, एक पौधा

पर्यावरण दिवस : एक वोट, एक पौधा" का शुभारंभ, डीएम, एसपी ने लगाए पौधे

Vikas

पर्यावरण दिवस : एक वोट, एक पौधा" का शुभारंभ, डीएम, एसपी ने लगाए पौधे

 

शेखपुरा

 

 

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शेखपुरा जिले में वृक्षारोपण और मतदाता जागरूकता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी आरिफ अहसन तथा पुलिस अधीक्षक श्री बलिराम चौधरी द्वारा नवोदय विद्यालय शेखपुरा और समाहरणालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम में अपर समाहर्ता सहित सभी जिलास्तरीय पदाधिकारीगण भी उपस्थित रहे।

 

जिलाधिकारी ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि "एक पेड़ अपनी मां के नाम पर अवश्य लगाएं।" उन्होंने वृक्षों के महत्व के साथ-साथ लोकतंत्र को मजबूत बनाने में प्रत्येक वोट की भूमिका पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने नवमतदाताओं को "एक वोट, एक पौधा" अभियान में शामिल होकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया।

 

पर्यावरण दिवस के साथ ही निर्वाचन विभाग, बिहार के निर्देशानुसार "वोट फॉर अर्थ, वोट फॉर डेमोक्रेसी" थीम पर 3 दिवसीय स्वीप जागरूकता अभियान की शुरुआत भी हुई।

 

इस क्रम में 3 जून को स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा समाहरणालय से टाउन हॉल तक साइकिल रैली निकाली गई, जिसमें मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक किया गया।

DSKSITI - Large

4 जून को विभिन्न पंचायतों में महिला संवाद, महादलित टोलों में शिविरों का आयोजन और संस्थागत स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

 

इसके अतिरिक्त अवर निर्वाचन पदाधिकारी संतोष कुमार ने फेसबुक लाइव के माध्यम से आम जनता से जुड़ते हुए मतदान से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा कीं।

प्रखंड स्तर पर भी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में मतदान और वृक्षारोपण की महत्ता पर प्रकाश डाला गया।

 

जिलाप्रशासन द्वारा बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए पर्यावरण संरक्षण और लोकतंत्र को सशक्त बनाने के उद्देश्य से इस वर्ष की थीम को विशेष महत्व दिया गया है। आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे पर्यावरण और लोकतंत्र दोनों की रक्षा में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like