• Thursday, 14 May 2026
जमीन विवाद में अधेड़ की गोली मारकर हत्या

जमीन विवाद में अधेड़ की गोली मारकर हत्या

Vikas

जमीन विवाद में अधेड़ की गोली मारकर हत्या 

 

शेखपुरा

 

 शेखपुरा में जमीन विवाद को लेकर एक अधेड़ की गोली मारकर हत्या का मामला सामने आया है । यह हत्याकांड मंगलवार की शाम में अंजाम दिया गया है।

 

 इसमें कैमरा गांव के निवासी 60 वर्षीय कृष्णा धारी की मौत हो गई। गोली मारने वाले हत्यारे बाइक पर सवार थे।

 

 मिली जानकारी में बताया गया है कि कृष्णा धारी शेखपुरा बाजार से अपने गांव लौट रहे थे इसी बीच गांव से थोड़ी दूर पहले नहर के पास बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें गोली मारी और वहां से भाग निकले।

DSKSITI - Large

 

 मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और वहां छानबीन किया। पुलिस को लाश उठाने में काफी परिश्रम करना पड़ा । बाद में पुलिस लाश को बरामद करके पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल पहुंचाई । एएसपी राकेश कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। यह मामला जमीन विवाद से जुड़ा हुआ है। इससे पहले भी दो लोगों की हत्या हो चुकी है।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like