• Friday, 17 October 2025
मित्र मंडली का आठवां  वार्षिकोत्सव संपन्न

मित्र मंडली का आठवां वार्षिकोत्सव संपन्न

Vikas

मित्र मंडली का आठवां  वार्षिकोत्सव संपन्न

 

बरबीघा

 

जिले के बरबीघा नगर के माहुरी पंचायत भवन के सभागार में मित्र मंडली संगठन का   आठवां वार्षिकोत्सव मनाया गया। इसमें बड़ी संख्या में महिला और पुरुष की भागीदारी रही। इस मौके पर विभिन्न तरह के प्रतिस्पर्धाओं का भी आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया । जानकारी देते हुए मित्र मंडली संगठन के संयोजक अमित लोहानी ने बताया कि 8 वर्षों से मित्र मंडली संगठन के द्वारा सामाजिक कामों में भागीदारी दी जा रही है। लाकडाउन में लोगों को सहायता दिया गया। अन्य सामाजिक कामों में भागीदारी दी जाती है।

 

इस अवसर पर कुर्सी दौड़, चम्मच दौड़, अल्फाबेट खेल का आयोजन किया गया। कुर्सी दौड़ में पायल लोहनी, चम्मच दौड़ में सोनी कुमारी, अल्फावेट में अंकिता कुमारी ने बाजी मारी। स्वेता कुमारी, सौम्य कुमारी, शालिनी कुमारी, मोना, निक्की, मंजू,पिंकी, बिनीता ने खेलो में भाग ली। वहीं मंच का संचालन सनी कुमार तथा सोनू ने किया।

DSKSITI - Large

 

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like