• Sunday, 20 April 2025
इन वजहों से छठ के दिन दो बेटियों की चली गई जान, मातमी सन्नाटा

इन वजहों से छठ के दिन दो बेटियों की चली गई जान, मातमी सन्नाटा

stmarysbarbigha.edu.in/
इन वजहों से छठ के दिन दो बेटियों की चली गई जान, मातमी सन्नाटा 
 
शेखपुरा
 
सोमवार की देर शाम जिले के बरबीघा - सरमेरा मुख्य सड़क मार्ग पर टॉल प्लाजा के निकट एक बेकाबू हाइवा के ठोकर से बाइक पर सवार एक 14 वर्षीय बालिका की मौत हो गई। जबकि मृतका के मां - बाप घायल हो गए। वहीं सोमवार की सुबह चैती छठ के अंतिम दिन अर्घ्य देने के दौरान पोखर में डूबने से 12 वर्षी किशोरी सोनाली कुमारी की मौत हो गई। यह हादसा जिला के कोरमा थाना के गगौर गांव में हुआ।
 
बरबीघा - सरमेरा मुख्य सड़क मार्ग पर घटना के बाद हाइवा चालक वाहन लेकर निकल भागने में सफल हो गया।  घटना में मृत बालिका की पहचान बरबीघा थाना क्षेत्र के मालदह गांव निवासी सुनील पांडेय की पुत्री ज्योति वत्स के रूप में की गई है।  घटना बालिका की मां कंचन देवी का इलाज चल रहा है। 
 
जानकारी में बातया गया कि 4 दिन पहले छठ को लेकर सुनील पांडेय अपनी बेटी और पत्नी को अपना ससुराल पटना जिला के बाढ़ अनुमंडल स्थित बकमा गांव  गए थे। वहां से छठ व्रत के बाद ही बाइक पर सवार होकर घर वापस लौट रहे थे। तभी टोल प्लाजा के समीप पीछे से तेज गति में आ रहे एक हाइवा में बाइक में जबर्दस्त ठोकर मार दी।  
 
DSKSITI - Large

उधर , सोमवार को चैती छठ के अंतिम दिन अर्घ्य देने के दौरान पोखर में डूबने से 12 वर्षी किशोरी सोनाली कुमारी की मौत हो गई। यह हादसा जिला के कोरमा थाना के गगौर गांव में हुआ। मृतका किशोरी गांव के ही मिथलेश केवट की पुत्री थी। परिवार के लोगों ने बताया सोमवार की सुबह छठ के अंतिम दिन घर तथा गांव के लोग गांव के पोखर में अर्घ्य दे रहे थे। 

 
इसी दौरान यह किशोरी अर्घ्य देने के बाद पोखर में स्नान करने लगी और इस क्रम में गहरे पानी में चली गई। काफी खोजबीन करके उसे निकालकर सदर अस्पताल लाया गया,जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
new

SRL

adarsh school

st marry school

Share News with your Friends

Comment / Reply From