
पुण्यतिथि पर जगह-जगह याद किए गए डॉ श्री कृष्ण सिंह

पुण्यतिथि पर जगह-जगह याद किए गए डॉ श्री कृष्ण सिंह
बरबीघा, शेखपुरा
शेखपुरा जिले के बरबीघा स्थित अपने जन्मभूमि पर बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री, स्वतंत्रता सेनानी डॉ श्रीकृष्ण सिंह को जगह-जगह याद किया गया। इसको लेकर कई जगह समारोह का आयोजन हुआ। वही श्री कृष्ण चौक एवं उनके जन्म स्थान पर उनकी प्रतिमा पर सामाजिक राजनीतिक कार्यकर्ताओं के द्वारा माल्यार्पण किया गया।
जिला पदाधिकारी शेखपुरा द्वारा श्री बाबू की तैल चित्र पर माल्यर्पण कर बिहार के विकास में उनके योगदान को याद किया गया। अपने संबोधन में जिला पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि अविभाजित बिहार के विकास में उनका योगदान अतुल्यनीय है। उन्होंने बिहार में हर क्षेत्र में विकास का कार्य किया चाहे उद्योग हो, कृषि, शिक्षा, सिंचाई, स्वास्थ्य, कला एवं समाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किये।
पुण्यतिथि के अवसर पर श्री कृष्ण चौक पर भारतीय जनता पार्टी के महिला नेत्री पूनम शर्मा के नेतृत्व में श्री बाबू के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस मौके पर भाजपा महिला नेत्री के साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश कुमार के साथ-साथ अनिल कुमार, रजनीश कुमार इत्यादि की भी उपस्थिति रही।
नगर परिषद के पूर्व सभापति रोशन कुमार के द्वारा भी अपने समर्थकों के साथ प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।

बरबीघा के कांग्रेस पार्टी के कार्यालय श्री कृष्ण आश्रम में भी श्री बापू को याद किया गया। इस मौके पर पार्टी के जुड़े समर्थक भी उपस्थित रहे।
श्री कृष्ण चौक स्थित प्रतिमा एवं उनके जन्म स्थान माउर गांव में भी उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कई लोगों ने किया जिसमें राष्ट्रीय जन जन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष कुमार भी दोनों जगहों पर माल्यार्पण किया इस मौके पर उन्होंने श्री बाबू को बिहार का निर्माता बताते हुए कहा कि श्री बाबू के द्वारा किए गए कामों के 20% भी कोई नहीं कर सका।




Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!