• Sunday, 12 April 2026
डीएम और एसपी ने वन महोत्सव का किया शुभारंभ। लगाए पौधे..

डीएम और एसपी ने वन महोत्सव का किया शुभारंभ। लगाए पौधे..

Vikas

शेखपुरा।

डीएम योगेंद्र सिंह ने एक पखवाड़े तक चलने वाले वन महोत्सव का शुभारंभ किया। इसको लेकर श्री कृष्ण सभागार में समारोह का आयोजन किया गया। दीप प्रज्वलित कर किए गए इस समारोह के शुभारंभ के बाद जिलाधिकारी ने कहा कि वनों का होना मानव जीवन के लिए अति आवश्यक है इसलिए शेखपुरा की धरती को हरा-भरा करके पर्यावरण को बचाना है जिससे हमें स्वच्छ वातावरण मिल सके।

इसी मौके पर पुलिस कप्तान दयाशंकर ने कहा कि वनों के अभाव से ऋतु की अनियमितता हो गई है जिससे कहीं बाढ़ तो कहीं सुखाड़ देखने को मिल रहा है।

इस समारोह में आए हुए अतिथियों का स्वागत वन मंडल अधिकारी प्रभाकर झा ने की तथा बताया कि पेड़ लगाने के बाद ₹40 प्रति पेड़ रखरखाव हेतु दिए जाएंगे।

इस अवसर पर अपर समाहर्ता जवाहर लाल सिन्हा, सत्य प्रकाश शर्मा, सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी सत्येंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। साथ ही साथ जिलाधिकारी एवं पुलिस कप्तान के द्वारा इस अवसर पर परिसर में पेड़ पौधे भी लगाए गए।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From

You May Also Like