• Wednesday, 09 July 2025
डीएम ने घाटकुसुंभा प्रखंड का किया औचक निरीक्षण, अस्पताल से गायब मिले डॉक्टर! घर-घर जाकर शौचालय का किया जांच।

डीएम ने घाटकुसुंभा प्रखंड का किया औचक निरीक्षण, अस्पताल से गायब मिले डॉक्टर! घर-घर जाकर शौचालय का किया जांच।

stmarysbarbigha.edu.in/

घाटकुसुंभा।

शेखपुरा जिला अधिकारी योगेंद्र सिंह घाट कुसुंभा प्रखंड का औचक निरीक्षण किया। औचक निरीक्षण के क्रम में घाट कुसुंभा अस्पताल में एक चिकित्सक के गायब होने पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की। जबकि इसी क्रम में प्रखंड कार्यालय भवन का भी निरीक्षण किया तथा उसके निर्माण में कम गुणवत्ता पर नाराजगी जाहिर करते हुए निर्देश दिए।

घर घर जाकर शौचालय निर्माण की जांच

इसी क्रम में जिलाधिकारी गगौर गांव में बन रहे शौचालय का भी निरीक्षण किया। जिलाधिकारी घर-घर जाकर कई शौचालयों की जांच की तथा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। गांव में कुछ लोगों के द्वारा शौचालय निर्माण के बाद भी भुगतान नहीं होने पर शिकायत की गई। जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए जिलाधिकारी ने आवश्यक निर्देश जारी किए।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From