• Wednesday, 10 June 2026
शेखपुरा के बाढ़ग्रस्त गांवों का जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण

शेखपुरा के बाढ़ग्रस्त गांवों का जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण

Vikas

शेखपुरा के बाढ़ग्रस्त गांवों का जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण 

 

शेखपुरा

 

जिलाधिकारी आरिफ अहसन और पुलिस अधीक्षक बलिराम चौधरी ने बुधवार को घाटकुसुम्भा प्रखंड के बाढ़ प्रभावित गांव माफो, बेलौनी, सहरा, गुरेरा, गदबदिया और सुजावलपुर का दौरा किया। उन्होंने ग्रामीणों से मिलकर बाढ़ से उत्पन्न समस्याओं की जानकारी ली और राहत कार्यों की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने रोड कटाव को तत्काल रोकने के निर्देश देते हुए कार्यपालक अभियंता (ग्रामीण कार्य विभाग) को सैंड बैग और बाँस-बल्ली लगाने का आदेश दिया। बाढ़ पीड़ितों को सुबह-शाम टैंकर से पेयजल उपलब्ध कराने, सूखा भोजन पैकेट वितरित करने तथा मवेशियों के लिए सुबह-शाम पशुचारा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

 

वर्तमान में 8 नावों का संचालन किया जा रहा है, जबकि शेष 19 नावों का पंजीकरण अंचलाधिकारी घाटकुसुम्भा को शीघ्र कराने के आदेश दिए गए। सभी पंचायतों में स्वास्थ्य शिविर लगाने, डॉक्टरों की अनिवार्य उपस्थिति, पर्याप्त दवाओं की व्यवस्था, वाटरप्रूफ टेंट, जनरेटर, दरी, पॉलिथीन शीट और सूखा भोजन पैकेट वितरण के भी निर्देश दिए गए।

DSKSITI - Large

जिलाधिकारी ने पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहने और किसी भी समस्या का तुरंत समाधान सुनिश्चित करने का आदेश दिया। इस अवसर पर अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, वरीय उप समाहर्ता, जिला कृषि पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता (ग्रामीण विकास अभिकरण), सहायक जिला आपदा पदाधिकारी और प्रखंड विकास पदाधिकारी/अंचलाधिकारी मौजूद थे।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like