• Wednesday, 25 February 2026
घृणित: अस्पताल के गार्ड ने मां के साथ आई बच्ची से गंदा काम का किया प्रयास

घृणित: अस्पताल के गार्ड ने मां के साथ आई बच्ची से गंदा काम का किया प्रयास

Vikas

घृणित: अस्पताल के गार्ड ने मां के साथ आई बच्ची से गंदा काम का किया प्रयास

 

शेखोपुरसराय, शेखपुरा

 

 

शेखपुरा के शेखपुरसराय अस्पताल में अपनी मां के साथ आई एक 6 साल की अबोध बच्ची के साथ अस्पताल के गार्ड के द्वारा गंदा काम करने के प्रयास को लेकर शेखपुरा के महिला थाना में प्राथमिक की दर्ज कराई गई है । 

 

यह मामला पिछले चार दिनों से शेखोपुरसराय में गर्म था । मामले को दबाने का भी पूरा प्रयास किया गया । आखिरकार महिला थाना में इसकी प्राथमिकी दर्ज कर दी गई है।

 

शेखपुरा महिला थाना की थाना अध्यक्ष अनामिका कुमारी ने बताया कि इस मामले में प्राथमिक की दर्ज की गई है। शेखोपुरसराय थाना के एक गांव का यह मामला है।

 

DSKSITI - Large

अस्पताल के गार्ड को नामजद अभियुक्त बनाया गया है । बताया कि प्राथमिकी में कहा गया है कि महिला अस्पताल में इलाज कराने के लिए आई थी ।

 

 

इसी दौरान 6 साल की बच्ची अस्पताल में खेलने लगी । तभी अस्पताल का एक स्थानीय गार्ड के द्वारा बच्चों को बहला फुसलाकर एकांत में ले जाया गया और उसके साथ छेड़छाड़ की जाने लगी। बच्ची के द्वारा शोर मचाया गया। तभी सभी लोग दौड़े और बच्ची को बचाया जा सका। उधर, इस मामले में गार्ड के स्थानीय होने की वजह से इस पूरे मामले को दबाने का पूरा प्रयास किया गया। वहीं अब महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कर दी गई है। गार्ड की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस सक्रिय हो गई है।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like