• Thursday, 05 November 2026
दीनदयाल उपाध्याय  छात्रवृत्ति में   डिवाइन लाइट पब्लिक स्कूल के विद्यर्थियों ने किया  कमाल

दीनदयाल उपाध्याय छात्रवृत्ति में डिवाइन लाइट पब्लिक स्कूल के विद्यर्थियों ने किया कमाल

Vikas

बरबीघा, शेखुपरा

भारतीय डाक विभाग द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ‘स्पर्श छात्रवृत्ति योजना’ के तहत कराई गई फिलाटेली क्विज प्रतियोगिता के फाइनल राउंड के परिणाम में नवादा मंडल (नवादा+ शेखपुरा) से कुल 10 बच्चों का चयन हुआ है जिसमें से 9 बच्चे शेखपुरा जिले से ही हैं। इस प्रतियोगिता के प्रथम स्तर की परीक्षा में जिले से कुल 23 छात्र-छात्राओं का चयन हुआ था जिसमें से कुल 9 छात्र-छात्राओं ने फाइनल में सफलता हासिल की है।

शेखपुरा जिले से चयनित ये सभी 9 बच्चे डिवाइन लाइट पब्लिक स्कूल, बरबीघा के छात्र-छात्रा हैं। डाक विभाग के पीजीएम अनिल कुमार की पहल पर प्रतियोगिता में जिले से कुल 489 एवं नवादा मंडल से 900 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया था। सभी सफल बच्चों को डाक अधीक्षक, नवादा श्री एस. एस. मंडल द्वारा छह-छह हजार रुपये का चेक देकर पुरस्कृत किया गया। सफल बच्चों में ज्ञानदीप कुमार, दिव्यांशु कश्यप, अमन कुमार, आनंद कुमार पाठक, रणधीर कुमार, चक्रवर्ती साहब, श्रीभुवन शर्मा, सिमरन कुमारी और शुभम कुमार हैं। इस अवसर पर बच्चों के माता-पिता भी उपस्थित थे।

DSKSITI - Large

डाक विभाग के तत्वावधान में यह सादा पुरस्कार वितरण कार्यक्रम डिवाइन लाइट पब्लिक स्कूल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डाक अधीक्षक, नवादा मंडल के अतिरिक्त सहायक डाक अधीक्षक, शेखपुरा नवीन कुमार, राजीव रंजन, पोस्टमास्टर, बरबीघा एवम अरुण कुमार, शाखा डाकपाल, सुभानपुर भी उपस्थित थे।

मुख्य अतिथि एस एस मंडल ने बताया कि इस छात्रवृत्ति योजना का आयोजन हर वर्ष किया जाता है जिसमें बच्चों का चयन लिखित परीक्षा एवम फिलाटेली प्रोजेक्ट में प्रदर्शन के आधार पर किया जाता है। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में फिलाटेली के प्रति रुचि विकसित करना है। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता का आयोजन अनिल कुमार, पोस्टमस्टर जनरल, पूर्वी क्षेत्र, बिहार परिमंडल के नेतृत्व में किया गया। उक्त अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य सुधांशु शेखर द्वारा सभी सफल और पुरस्कृत बच्चों एवम शिक्षकों को बधाई दी गई एवम उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं भी दीं। मौके पर उपस्थित संस्था के निदेशक रोहित प्रसाद सिंह ने भी विद्यालय परिवार को इस शानदार उपलब्धि के लिए बधाई दी। कार्यक्रम में फिलाटेली क्विज़ के को-ऑर्डिनेटर शिक्षक राम कुमार, परीक्षा नियंत्रक, आदित्य सिंह भी उपस्थित थे।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like