• Friday, 12 September 2025
1940 प्रति क्विंटल धान की सरकारी खरीद करने को लेकर तैयारी पूरी, क्या करना है जानिए

1940 प्रति क्विंटल धान की सरकारी खरीद करने को लेकर तैयारी पूरी, क्या करना है जानिए

stmarysbarbigha.edu.in/

1940 क्विंटल धान की सरकारी खरीद करने को लेकर तैयारी पूरी, क्या करना है जानिए

शेखपुरा

मंगलवार को धान अधिप्राप्ति  की समीक्षात्मक -सह- पैक्स/व्यापारमंडल अध्यक्षों को दिशा निर्देश देने संबंधी बैठक जिला सहकारिता पदाधिकारी के वेष्म में जिला सहकारिता पदाधिकारी, शेखपुरा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें सभी उपस्थित पदाधिकारी/कर्मियों एवं पैक्स/व्यापारमंडल अध्यक्षों को निम्न निर्देष दिये गये:-

1. जिला सहकारिता पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि सरकार द्वारा धान अधिप्राप्ति वर्ष 2021-22 में साधारण धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1940 रू०/क्विं० एवं A ग्रेड का 1960 रू०/क्विं० निर्धारित किया गया है।

2. शेखपुरा जिला अंतर्गत सभी क्रियाशील पैक्स/व्यापारमंडल में 15 नवम्बर 2021 से धान अधिप्राप्ति प्रारंभ किया जाना है। इसके लिए आवश्यक पूर्व तैयारी किए जाने संबंधी सभी आवश्यक निर्देश सभी प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी को दिया गया।

3. सभी पैक्स/व्यापारमंडल अध्यक्षों को विभागीय दिशा-निर्देश संबंधी सभी आवश्यक जानकारी दी गई तथा उसका शत-प्रतिशत पालन करने का निर्देश दिया गया।

4. जिला सहकारिता पदाधिकारी द्वारा सभी को बताया गया कि किसानों की हर संभव सहायता हेतु सुगम ऐप विकसित किया गया है। साथ ही राज्य स्तर पर टोल फ्री नंबर 1800-1800-110 एवं जिला स्तर पर भी जिला नियंत्रण कक्ष नंबर 06341-224016 8340526125 एवं 9471477231 की स्थापना की गई है।

5. जिला सहकारिता पदाधिकारी, शेखपुरा द्वारा बताया गया कि जिला कृषि पदाधिकारी, शेखपुरा द्वारा प्राप्त अनुमानित उत्पादन के अनुरूप पंचायतवार लक्ष्य का निर्धारण कर लिया गया है। सभी पैक्स/व्यापारमंडल अध्यक्षों को लक्ष्य संबंधी जानकारी दी गई। धान अधिप्राप्ति 2021.22 हेतु जिला का कुल लक्ष्य 39000 MT प्रारंभिक रूप से निर्धारित किया गया है।

6. जिला सहकारिता पदाधिकारी, शेखपुरा द्वारा बताया गया कि शेखपुरा जिले में कुल 6665 किसानों का निबंधन हुआ है। निबंधन में तेजी लाने संबंधी निर्देष सभी सहकारिता प्रसार पदाधिकारी को दिया गया।

7. जिला सहकारिता पदाधिकारी, शेखपुरा द्वारा सभी सहकारिता प्रसार पदाधिकारी को निदेष दिया गया कि अधिप्राप्ति कार्य हर हाल में 15/11/2021 से प्रारम्भ किया जाय। किसी भी परिस्थिति में किसी भी स्तर पर शिथिलता बर्दास्त नहीं की जायेगी।

8. जिला प्रबंधक, राज्य खाद्य निगम, शेखपुरा द्वारा सभी पैक्स/व्यापारमंडल/मिलर को यह निर्देष दिया गया कि विभागीय दिषा-निर्देष के आलोक में ही मिल का रजिस्ट्रेषन किया जायेगा, संबंधित जानकारी दी गई।

DSKSITI - Large

9. जिला प्रबंधक, राज्य खाद्य निगम, शेखपुरा द्वारा सभी पैक्स/व्यापारमंडल/मिलर को यह निर्देष दिया गया कि विभागीय दिषा-निर्देष के आलोक में ही गुणवत्ता युक्त चावल की प्राप्ति संग्रहण केन्द्र पर की जायेगी।

10. जिला सहकारिता पदाधिकारी, शेखपुरा द्वारा बताया गया कि कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पालन किया जाय। इसके लिए सभी आवष्यक तैयारी संबंधी निर्देष पैक्स/व्यापारमंडल अध्यक्ष को दी गई।
बैठक में जिला सहकारिता पदाधिकारी, शेखपुरा, जिला प्रबंधक, राज्य खाद्य निगम,  शेखपुरा, सभी सहकारिता प्रसार पदाधिकारी (शेखपुरा जिलांतर्गत), सभी प्रखंडों के पैक्स/व्यापारमंडल अध्यक्ष एवं मिलर उपस्थित हुए।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From