सड़कों पर दौड़ती है मौत, संभल कर चलिए, फिर एक की गई जान
सड़कों पर दौड़ती है मौत, संभल कर चलिए, फिर एक की गई जान
शेखपुरा
सड़कों पर वाहन चालकों के द्वारा बड़ी लापरवाही की जाती है। जिससे आम लोगों की जान चली जाती है। सड़कों पर हो रहे हादसे को लेकर ज्यादातर लोग चिंतित हैं। परंतु वाहन चालक की लापरवाही लगातार सामने आती है जिससे लोगों की जान चली जाती है।
इसी तरह से वाहन के तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला और लापरवाही से एक व्यक्ति की जान चली गई। यह मामला शेखपुरा लखीसराय रोड में सिरारी गांव के पास हुआ। जिसमें सिरारी गांव निवासी सरजू पासवान के पुत्र 44 वर्षीय रतन पासवान की जान चली गई।
हादसा शनिवार की देर रात की है। मिली जानकारी में बताया गया कि सिरारी गांव निवासी रतन पासवान शौच के लिए सड़क पर निकले थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
घटना की जानकारी गांव वालों को मिली तो सभी लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे परंतु धक्का मारकर वाहन वहां से भागने में सफल रहा। परिवार वालों और पुलिस के सहयोग से लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों के द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस के सहयोग से पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया की गई। इसको लेकर जानकारी देते हुए भाजपा नेता एवं पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष रणजीत कुमार उर्फ बुधन भाई ने बताया कि सड़कों पर वाहन चालक की लापरवाही से आम लोगों की जान चली जाती है। इससे भारी परेशानी हो रही है। प्रशासनिक स्तर पर इस पर पहल की कमी है।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!