• Monday, 09 June 2025
प्रसव के लिए आई महिला और गर्भस्त शिशु की मौत, लापरवाही का आरोप

प्रसव के लिए आई महिला और गर्भस्त शिशु की मौत, लापरवाही का आरोप

stmarysbarbigha.edu.in/

प्रसव के लिए आई महिला और गर्भस्त शिशु की मौत, लापरवाही का आरोप

शेखपुरा 

शेखपुरा सदर अस्पताल में संस्थागत प्रसव के लिए आई एक महिला और उसके पेट में पल रहे बच्चे की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिजनों ने काफी आक्रोश व्यक्त किया और अस्पताल के डॉक्टर और नर्स पर लापरवाही का आरोप लगाया। काफी देर तक अस्पताल प्रशासन ने परिवार वालों को समझाने का कोशिश किया और जैसे तैसे सभी को अस्पताल से घर भेजा गया।

 

मृतक महिला की पहचान शेखपुरा सदर प्रखंड के रसलपुर गांव निवासी 30 वर्षीय शोभा देवी के रूप में की गई।

 

परिवार वालों ने बताया कि प्रसव पीड़ा उठने के बाद महिला को सदर अस्पताल में दिन में ही भर्ती कराया गया और फिर इलाज के दौरान रात्रि में महिला और पेट में पल रहे बच्चे की मौत हो गई देर बाद डॉक्टरों ने उन स्वस्थ कर्मियों के द्वारा यह जानकारी दी गई। परिवार वालों ने आरोप लगाया के दर्द से छटपटाती महिला को देखने के लिए डॉक्टर नहीं आए। नर्स भी कभी-कभी देखी और लापरवाही की।

 

DSKSITI - Large

 

उधर, इस संबंध में सदर अस्पताल के प्रबंधक धीरज कुमार ने बताया कि महिला दिन में ही सदर अस्पताल आई थी। बाद में परिवार के लोग उसे लेकर चले गए। फिर देर शाम परिवार के लोग महिला को लेकर अस्पताल में पहुंचे। महिला की पहले ही मौत हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि अस्पताल में डॉक्टर पवन कुमार मौजूद थे। उन्होंने देखकर महिला को मृत घोषित किया।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From