सरकारी आवास में नर्स का प्राइवेट गर्भपात का धंधा, दलित महिला की मौत
शेखोपुरसराय। सौरभ कुमार की रिपोर्ट
सरकारी आवास ने संचालित निजी क्लिनिक में गर्भपात के दौरान महादलित महिला की मौत हो गयी। यह आरोप वाजितपुर निवासी मृतक महिला गीता देवी (32 बर्ष) के पति अशोक मांझी और मृतक के परिजनों ने लगाई है।
अशोक मांझी ने बताया कि पत्नी की गर्भपात के लिए नर्स के क्वार्टर में गई जहां उसकी मौत हो गयी। गीता छह बच्चों की माँ थी और सातवें बच्चे का पांचवें माह के बच्चे का गर्भपात कराया जा रहा था।

मौत के बाद इमरजेंसी का बहाना बनाकर मरीज को बिहारशरीफ भेजने का प्रयास किया गया लेकिन गीता देवी के मृतक होने की वजह से वे लोग घर लेकर चले आए।

उधर इस संबंध में नर्स ने बताया कि बीमार महिला सीरियस थी। उसका इलाज किया गया और रेफर किया गया। निधन की जानकारी उनको नहीं है। उधर इस संबंध में पूछे जाने पर शेखोपुरसराय अस्पताल प्रभारी श्रवण कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी उनको नहीं है। उनके पास किसी ने इस तरह की शिकायत दर्ज नहीं कराई है।
इस खबर को अपनों के बीच यहां से शेयर करें
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!