• Thursday, 25 April 2024
एक पैर होने पर भी दौड़े दशरथ और कंचन ने झटका सोना

एक पैर होने पर भी दौड़े दशरथ और कंचन ने झटका सोना

DSKSITI - Small

एक पैर होने पर भी दौड़े दशरथ और कंचन ने झटका सोना

 

शेखपुरा 

 

 

दिव्यांगता भले ही समाज की नजरों में कमजोर हो परंतु दिव्यांग लोग अपने हौसले से अपनी कमजोरी को दूर कर लेते हैं। ऐसा ही कर दिखाया दशरथ और कंचन ने। दिव्यांगों के लिए दौड़ का आयोजन किया गया था । जिसमें दशरथ और कंचन को प्रथम पुरस्कार  दिया गया और दोनों ने गोल्ड  जीत लिया। इस दौड़ का आयोजन रविवार को शेखपुरा के इस्लामिया हाई स्कूल मैदान में किया गया था। दिव्यांगों के लिए इस दौर में बड़ी संख्या में जिले भर के दिव्यांगों की उपस्थिति हुई।

दिव्यांगों के लिए दौड़ प्रतियोगिता में दशरथ प्रसाद को फर्स्ट प्राइज रामाशीष को सेकंड प्राइस और दयानंद पंडित को थर्ड प्राइज दिया गया।

 

 

लड़कियों के लिए इसीदौर का आयोजन किया गया था जिसमें कंचन कुमारी, रानी कुमारी, सपना कुमारी फर्स्ट, सेकंड और थर्ड आई।

 

बैसाखी के सहारे दौड़े इन दिव्यांगों के हौसले को देखकर उपस्थित लोगों ने जमकर ताली बजाई।

DSKSITI - Large

 

 

शेखपुरा जिला पारा एथलीट एसोसिएशन के द्वारा इस्लामिया उच्च विद्यालय मैदान में इस खेल का आयोजन किया गया था । खेल का शुभारंभ जिला क्रिकेट संघ के सचिव संजय गोप, पारा एथलीट एसोसिएशन के सचिव विश्वकर्मा शर्मा, एसोसिएशन से जुड़े परितोष कुमार, शिक्षा विभाग के संभाग प्रभारी संजय कुमार के द्वारा किया गया।

 

 

 अन्य खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया। सभी को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। इस पारा अथिलीट खेलकूद प्रतियोगिता में 100 मीटर का दौड़, 200 मीटर का दौड़, ट्राई साइकिल दौड़, गोला फेंक, भाला फेंक इत्यादि एथलीट से जुड़े प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।

new

SRL

adarsh school

st marry school
एक पैर होने पर भी दौड़े दशरथ और कंचन ने झटका सोना
एक पैर होने पर भी दौड़े दशरथ और कंचन ने झटका सोना
एक पैर होने पर भी दौड़े दशरथ और कंचन ने झटका सोना

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like