• Monday, 09 June 2025
Live Video : इसी बार बालाओं के डांस में पथराव और फायरिंग

Live Video : इसी बार बालाओं के डांस में पथराव और फायरिंग

stmarysbarbigha.edu.in/

शेखपुरा

शेखपुरा में पुलिस लाइन के पास बाजितपुर गांव में बार बालाओं के डांस का आयोजन किया गया था। इसी बार बाला के डांस में पुलिस जब मना करने के लिए गई तो गांव वालों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। इस पथराव में पुलिस कर्मी चोटिल हो गए। जब की पथराव के बाद फायरिंग की बात भी सामने आ रही है।

वहीं गांव के लोगों का आरोप पुलिस के द्वारा ही फायरिंग करने का काम हुआ है।पुलिस के द्वारा लाठीचार्ज करने की बात सामने आ रही है। हालांकि पुलिस इससे इंकार कर रही है।

जानकारी में बताया गया है कि बार बालाओं के डांस का आयोजन गांव में किया गया था। जिसमें पुलिसकर्मी भी शामिल हुए थे। इसी में विवाद हो गया। पुलिस पर गांव के लोगों ने पथराव कर दिया और फिर विवाद बढ़ गया। बाद में पुलिस कर्मियों के द्वारा भी लाठीचार्ज किया गया है। घटनास्थल पर गोली का खोखा भी बरामद हुआ है। पुलिस का आरोप है कि गांव वालों के द्वारा पथराव किया गया है।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From

You May Also Like