• Monday, 09 June 2025
दबंग: हथियार के दम पर जमीन कब्जा करने वाले राइफल, पिस्टल के साथ दो गिरफ्तार

दबंग: हथियार के दम पर जमीन कब्जा करने वाले राइफल, पिस्टल के साथ दो गिरफ्तार

stmarysbarbigha.edu.in/

हथियार के दम पर जमीन कब्जा करने वाले राइफल, पिस्टल के साथ दो गिरफ्तार

 

बरबीघा , शेखपुरा 

 

शेखपुरा जिले के बरबीघा पुलिस ने छापेमारी कर एक घर से 3 अवैध हथियार, गोली इत्यादि बरामद किया। दो की गिरफ्तारी हुई। यह मामला रविवार की है।

इस संबंध में बरबीघा थाना अध्यक्ष सुनील दत्त ने बताया कि थाना क्षेत्र के रमजानपुर गांव से एक पुराने मारपीट और रंगदारी के मामले में राजेश पासवान की गिरफ्तारी की गई थी। राजेश पासवान की गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ किया गया तो उसके द्वारा घर में हथियार छुपाए जाने की जानकारी दी गई। साथ ही साथ उसने अपने एक सहयोगी के घर से भी हथियार छुपाने की बात बताया।

 

DSKSITI - Large

इस सूचना पर पुलिस ने रमजानपुर गांव में छापेमारी की जिसमें राजेश पासवान के घर से एक देशी रायफल और गोली बरामद हुआ। वहीं उसके सहयोगी आटा मिल चक्की संचालक के मील में छापेमारी की गई कारू राम के यहां हुई इस छापेमारी में दो देसी पिस्तौल और गोली की बरामदगी हुई।

 

 पुलिस ने कारू  राम को भी गिरफ्तार कर लिया। दो लोगों की इसमें गिरफ्तारी हुई है। बताया कि गांव के ही अरशद खातून के 2 एकड़ जमीन पर दबंगों ने जबरन कब्जा कर लिया था और जब भी वह लोग जाते थे तो गोलीबारी किया जाता था। जमीन पर कब्जा को लेकर कई बार गोलीबारी की गई थी परंतु यह लोग नहीं मान रहे थे। इसके बाद रंगदारी के मामले में गिरफ्तारी हुई और फिर घर से हथियार की बरामदगी हुई।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like