• Saturday, 11 April 2026
दबंगों ने दलितों के घर पर हमला कर बेरहमी से पीटा

दबंगों ने दलितों के घर पर हमला कर बेरहमी से पीटा

Vikas

शेखपुरा

शेखपुरा में दलितों के घर पर हमला कर दबंगों ने बेरहमी से मारपीट की। मारपीट की इस घटना में कई लोग जख्मी हो गए। मारपीट की घटना शुक्रवार की रात्रि में घटी। इस संबंध में पीड़ित परिवार ने बताया कि गांव के ही कुछ दबंगों के द्वारा उनके घर पर छोटी सी बात को लेकर धावा बोल दिया गया और बेरहमी से मारपीट की गई।

मारपीट किया घटना रंजन रविदास के घर पर हमला करके किया गया। बताया जा रहा है कि मामूली विवाद में रंजन रविदास के घर पर दबंगों ने आधा दर्जन की संख्या में लाठी डंडे के साथ जुटकर आया और मारपीट करने लगे। पीड़ित युवक की पत्नी ने बताया कि किसी तरह से वे लोग जान बचाकर भागे गांव में दबंगों के हमले में घर का दरवाजा भी तोड़ दिया गया है । उधर इस संबंध में मेहुस थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने की प्रक्रिया की जा रही है।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From

You May Also Like